Sunday, November 22, 2026
19.1 C
Delhi

कैसे युवा मोहम्मद शहज़ाद का ‘आगाज़’ शिक्षा की अलख जगा रहा है?

कहते है शिक्षा बांटने से और बढ़ती है। इस वाक्य को सच साबित कर रहे हैं, जयपुर के रामगढ़ मोड़ के रहने वाले शहज़ाद। वो ‘आगाज़’ (Aaghaz) नाम से एक एनजीओ चला रहे हैं। एनजीओ में स्किल डेवलपमेंट, डिजिटली साक्षर और रोज़गार से संबंधित कार्यक्रम (Skill development, digitally literate and employment related programs) किए जाते हैं।

शहज़ाद ‘आगाज़’ (Aaghaz) नाम के अपने इस एनजीओ के ज़रिए युवाओं, महिलाओं और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और ट्रेनिंग (Free education and training) देते हैं। 

शहज़ाद ने अपना एनजीओ खोलने से पहले राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ प्रथम इंफ़ोटेक (First Infotech) के साथ 15 साल काम किया। फिर 2014 में ‘आगाज़ एनजीओ’ शुरू किया, जो पूरी तरह से शिक्षा को बढ़ावा देता है। 

आगाज़ जयपुर सहित पूरे राजस्थान में अलग-अलग सामाजिक सरोकार के लिए काम करता है। शहज़ाद बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सहायता में लगे रहते हैं। आगाज़ को जहां आम जनता का प्यार मिल रहा है, वहीं शहज़ाद को कई पुरस्कारों से भी नवाज़ा गया है। उन्हें इंटेल कंपनी की ओर से बढ़िया कामों के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से भी अवॉर्ड फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस कार्यक्रम में शिक्षा के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: माँ वैष्णो देवी मंदिर: अब्दुल लतीफ़ ने जब कहा, सब एक स्वर में लगाते हैं माँ का जयकारा

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अजमल सिद्दीक़ी: जदीद ख़्याल और ख़ूबसूरत अल्फ़ाज़ से शायरी को देते हैं नई पहचान

अजमल सिद्दीक़ी ऐसे ही शायरों में शामिल हैं। उनकी...

शबीना अदीब: अपनी शायरी और आवाज़ से मुशायरों में बनाई ख़ास पहचान

कुछ आवाज़ें लफ़्ज़ों से आगे जाकर रूह को छू...

Guru Nanak Dev जी के चरणों से जुड़ी पाकिस्तान की ऐतिहासिक जगहें

1947 में देश के बंटवारे के दौरान कई गुरुद्वारे...

इतिहास का मेहमान बनिए: इस बार 19-25 नवंबर World Heritage Week में टिकट नहीं,सिर्फ़ इश्क़ चलेगा

हिंदुस्तान की सरज़मीं जब अपनी विरासत का जाम पेश...

Topics

Guru Nanak Dev जी के चरणों से जुड़ी पाकिस्तान की ऐतिहासिक जगहें

1947 में देश के बंटवारे के दौरान कई गुरुद्वारे...

धागों में बुनी मिजोरम की कहानी, जानिए क्या है Puanchei की ख़ासियत?

भारत के उत्तर-पूर्व में बसा मिजोरम अपनी ख़ूबसूरत पहाड़ियों,...

‘Guru Ka Lahore’: इतिहास, धार्मिक अहमियत और देखने लायक जगहें

सिख इतिहास कई अनोखी, रूहानी और ऐतिहासिक घटनाओं से...

Related Articles

Popular Categories