Friday, May 8, 2026
29.1 C
Delhi

उत्तर प्रदेश के मदरसों में चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण 

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर पूरे भारत में उत्साह का माहौल है। इसी को लेकर अल्पसंख्यक मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक को चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ”मदरसों के छात्रों और शिक्षकों को भी भारत की इस अविस्मरणीय उपलब्धि के बारे में पता होना चाहिए। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मदरसे विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।”

देखा जाए तो मदरसों के छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी है। भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग एक यादगार पल है। इसलिए राज्य के सभी मदरसों के छात्रों और शिक्षकों को भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित कराना जरूरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि “23 अगस्त को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा। ऐसे में शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विशेष बैठक आयोजित कर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जानी चाहिए।”

इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण: भारत गणराज्य के साथ डॉ. मोहम्मद अब्दुलकरीम अल-इस्सा का दिलचस्प भ्रमण

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Red Chief से RedTape तक: कैसे कानपुर बना भारत का लेदर सिकंदर

एक ज़माने में कानपुर की सड़कों पर अंग्रेजों की...

Topics

Red Chief से RedTape तक: कैसे कानपुर बना भारत का लेदर सिकंदर

एक ज़माने में कानपुर की सड़कों पर अंग्रेजों की...

कथकली मास्क पेंटिंग: केरल की जीवंत विरासत,रंगों की भाषा और भावों का जादू

केरल का शास्त्रीय नृत्य-नाटक कथकली (Kathakali-Kerala's Classical Dance-Drama) सिर्फ...

वहीद जहां बेग़म: तालीम के ज़रिए समाज बदलने वाली शख़्सियत

उर्दू अदब और हिंदुस्तान की तालीमी तारीख़ में कुछ...

Related Articles

Popular Categories