Friday, June 5, 2026
38.7 C
Delhi

महाराजा जगजीत सिंह ने क्यों बनवाई थी विश्वप्रसिद्ध ‘मूरिश मस्जिद’?

पंजाब के महानगर जालंधर से सटा एक ज़िला है कपूरथला। ये ज़िला कभी ब्रिटिश साम्राज्य की अहम रियासत हुआ करता था। यहां की मूरिश मस्जिद (Moorish Mosque, Kapurthala) अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जानी जाती है। इसका निर्माण महाराजा जगजीत सिंह ने 1927 में शुरू कराया। इस मस्जिद को बनाने के लिए श्रमिकों ने दिन रात मेहनत की। 1927 में शुरू हुई मूरिश मस्जिद 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद 1930 में मुकम्मल हुई।

1925 में महाराजा जगजीत सिंह जब मोरक्को गए तब उन्होंने वहां अलग-अलग जगहों का दौरा किया। उस दौरान उन्हें मोरक्को के मराकेश की विशाल मस्जिद और उसकी वास्तुकला बेहद पसंद आई। तब उन्होंने फैसला लिया कि वो अपने स्टेट में भी ऐसी ही एक मस्जिद का निर्माण करवाएंगे। मोरक्को से वापस आने के बाद उन्होंने मस्जिद निर्माण परियोजना का काम शुरू करने का विचार किया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और अपने अधिकारियों और सलाहकारों को मोरक्को की मराकेश स्थित मस्जिद का दौरा करने के लिए भेजा। ऐसा इसलिए ताकि वो मराकेश की विशाल और खूबसूरत मस्जिद की बारीकियों को समझें और एक ऐसी ही मस्जिद अपने ज़िले में भी बना सके।

ये मस्जिद महाराजा जगजीत सिंह की ओर से अपनी मुस्लिम प्रजा को दिया गया सबसे अहम तोहफा था। मूरिश मस्जिद (Moorish Mosque) का एक मॉडल लाहौर संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर भी रखा गया है। बाद में इसके महत्व को बखूबी समझकर भारतीय पुरातत्व विभाग ने इसे बाकायदा संरक्षित कर लिया और अब इस मस्जिद को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा हासिल है।

इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: हाजी इरशाद अली ने कपड़े पर गंगा जल से बनी स्याही से लिखी भगवद् गीता

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मोहम्मद अली, द ग्रेटेस्ट

1964 में बाईस साल के काले मोहम्मद अली ने...

भीड़-भाड़ वाले बाज़ार के कोने में ज्ञान का खज़ाना — Bhai Mohan Singh Vaid Memorial Library

तरनतारन शहर का ऐतिहासिक अड्डा बाज़ार, जो श्री दरबार...

कॉपरनिकस की दास्तान

ब्लैक डैथ हैजे से फैली महामारी थी जिसने यूरोप...

Topics

मोहम्मद अली, द ग्रेटेस्ट

1964 में बाईस साल के काले मोहम्मद अली ने...

भीड़-भाड़ वाले बाज़ार के कोने में ज्ञान का खज़ाना — Bhai Mohan Singh Vaid Memorial Library

तरनतारन शहर का ऐतिहासिक अड्डा बाज़ार, जो श्री दरबार...

कॉपरनिकस की दास्तान

ब्लैक डैथ हैजे से फैली महामारी थी जिसने यूरोप...

Related Articles

Popular Categories