Thursday, September 3, 2026
28 C
Delhi

श्रीनगर में विश्व धरोहर सप्ताह: कश्मीर की समृद्ध विरासत का उत्सव

विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर श्रीनगर के शेरगढ़ी कॉम्प्लेक्स में एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में 12वीं शताब्दी की पांडुलिपियां, ऐतिहासिक दस्तावेज़, और 1880-1911 की जनगणना रिपोर्ट की प्रतियां प्रदर्शित की गई। इन दस्तावेजों में कल्हण के राजतरंगिणी और डोगरा शासन के आधिकारिक रिकॉर्ड भी शामिल थे।

प्रदर्शनी का उद्घाटन कश्मीर के Divisional Commissioner विजय कुमार बिधूड़ी ने किया। उन्होंने विरासत संरक्षण में डिपार्टमेंट के प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन के बाद शेरगढ़ी कॉम्प्लेक्स से एसपीएस म्यूज़ियम तक एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें स्टूडेंट्स और रिसर्चर ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

स्टूडेंट्स को परी महल, हरिपर्बत किला, और एसपीएस म्यूज़ियम के सांस्कृतिक स्थलों का दौरा कराया गया। इससे स्टूडेंट्स को कश्मीर की ऐतिहासिक विरासत को नज़दीक से जानने का अवसर मिला। चौथे दिन शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में विरासत भवनों और स्मारकों के संरक्षण पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के तरीकों पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस प्रदर्शनी और वर्कशॉप ने स्टूडेंट्स, विद्वानों और आम जनता को क्षेत्र की समृद्ध विरासत से जुड़ने का अनूठा मौका दिया। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीर की Sir Syed Self Study Centre cum Library क्यों है बाकी लाइब्रेरी से ख़ास? ये रही वजह 

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अपतानी बुनाई : सिर्फ एक कपड़ा नहीं, पूरी संस्कृति है  जो खुद को बुन रही पीढ़ी-दर-पीढ़ी

अरुणाचल प्रदेश के हरे-भरे लोअर सुबनसिरी घाटी यानी जिरो...

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

Topics

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories