Saturday, October 3, 2026
26 C
Delhi

अब स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएगी उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्राओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय विद्यालयों (non-denominational school) में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। यूपी के 535 स्कूलों में पढ़ने वाली 36,772 छात्राओं के लिए 110.316 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।

ये धनराशि संबंधित विद्यालय प्रबंधन समितियों के ज़रिए खर्च होगी। साल 2024-25 में पीएम श्री योजना से करीब 535 उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि इन स्कूलों में पढ़ाई करने वाली ज्यादातर छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। जिन्हें सेनेटरी पैड और उसके इस्तेमाल के बारे में कुछ जानकारी या सही जानकारी नहीं होती है। सरकार का ये कदम छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए एक अनूठी पहल मानी जा रही है।

गाइडलाइन के मुताबिक, बजट दिए जाने के एक हफ्ते के अंदर ही सेनेटरी पैड को संबंधित विद्यालय समितियों को बांट दिया जाएगा। इसके साथ ही, ब्लॉक स्तर पर प्रिंसिपल की बैठक आयोजित कर आगे की प्लानिंग की जाएगी। सेनेटरी पैड की खरीद और बांटने के लिए स्कूल लेवल पर एक समिति भी बनाई जाएगी। जिसमें स्कूल मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष, हेडमास्टर, महिला शिक्षिका, आईसीडीएस सुपरवाइज़र और एक एएनएम सदस्य शामिल होंगे। इस योजना का उद्देश्य न सिर्फ स्कूली छात्राओं की एजुकेशन को बढ़ावा देना है, बल्कि उनको स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीर की सायका राशिद: पेशे से इंजीनियर दिल से कैलीग्राफी आर्टिस्ट

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

पंडित हरिचंद अख़्तर: हंसी में छुपी गहरी बात कहने वाला शायर

कुछ शायर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग एक ही...

Topics

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Puneri Pagri: पुणे की सक़ाफ़त, मराठा की शान और GI टैग वाली अनोखी विरासत 

महाराष्ट्र की धरती, जहां वीरों की गाथाएं जन्म लेती...

जिसकी थाप पर झूमता है झारखंड, उस ‘Mandar’ को मिला GI Tag

झारखंड की मिट्टी में सिर्फ़ जंगल और पहाड़ नहीं,...

Related Articles

Popular Categories