Monday, October 5, 2026
25.5 C
Delhi

बिहार के शम्स आलम ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में जीते तीन पदक

बिहार के शम्स आलम ने गोवा में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होने इस प्रतियोगिता में एक नहीं बल्कि तीन मेडल हासिल किए हैं। उन्होने 200 मीटर के एसएम5 श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक और 100 मीटर बटरफ्लाई में कास्य पदक अपने नाम किया।

इस साल की राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में कुल 28 राज्यों से 518 एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। बिहार की टीम से इस प्रतियोगिता में कुल 8 पैरा खिलाड़ी शामिल हुए थे। जिनमें शम्स आलम ने तीन पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया, वहीं मोहित ने भी पदक हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया।

शम्स आलम की ज़िंदगी संघर्ष और सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी है। उन्होने कई परेशानियों का सामना करते हुए भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। पैरा खेलों में उनकी जीत ने उन्हें न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का गर्व बनाया है। ये जीत बिहार के पैरा खेलों के विकास और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। शम्स और मोहित के शानदार प्रदर्शन से बिहार के दूसरे पैरा एथलीट्स को भी बढ़ावा मिलेगा।

शम्स ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से साबित किया है कि शारीरिक बाधाएं किसी के सपनों को नहीं रोक सकती। उनकी इस जीत से बिहार में पैरा खेलों को नई दिशा मिली है। इन खिलाड़ियों की जीत दर्शाती हैं कि राज्य में भी प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की ज़रूरत होती है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीर की सायका राशिद: पेशे से इंजीनियर दिल से कैलीग्राफी आर्टिस्ट

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

क़ाबिल अजमेरी: वो शायर जिसे बीमारी ने छीना, मगर अशआर ने ज़िन्दा रखा 

 वक़्त करता है परवरिश बरसों हादिसा एक दम नहीं...

Farrukhabad Prints: हज़ार साल पुरानी कला, जो आज भी दुनिया के दिलों पर राज करती है

जब बात हिंदुस्तान की हस्तनिर्मित विरासत की होती है,...

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Topics

क़ाबिल अजमेरी: वो शायर जिसे बीमारी ने छीना, मगर अशआर ने ज़िन्दा रखा 

 वक़्त करता है परवरिश बरसों हादिसा एक दम नहीं...

Farrukhabad Prints: हज़ार साल पुरानी कला, जो आज भी दुनिया के दिलों पर राज करती है

जब बात हिंदुस्तान की हस्तनिर्मित विरासत की होती है,...

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Related Articles

Popular Categories