Saturday, September 5, 2026
27 C
Delhi

पन्ना मीणा का कुंड: गुलाबी नगरी की रहस्यमयी धरोहर

गुलाबी नगरी जयपुर से कुछ ही क़दम दूर, जहां आमेर का विशाल किला अपनी गाथाएं सुनाता है, वहीं एक ऐसा ख़ज़ाना छिपा है जो सदियों की तपिश में भी अपनी ताज़गी नहीं खोया है। पन्ना मीणा का कुंड (Panna Meena ka Kund), ये सिर्फ एक बावड़ी नहीं, बल्कि राजस्थान की जल संस्कृति और जन-जीवन का आइना है। जयपुर के दिल में बसा ये प्राचीन बावड़ी अपनी गूढ़ कहानियों और अद्भुत वास्तुकला से हर मुसाफिर को मुरीद बना लेता है।

दो नाम, एक मंज़िल

इस कुंड (Panna Meena ka Kund) के नाम से जुड़ी कहानियां उतनी ही दिलचस्प हैं जितनी इसकी बनावट। कहीं ये पन्ना मीणा के नाम से मशहूर है, तो कहीं पन्ने मियां के नाम से। बताया जाता है कि 1980 के दशक में मीणा समुदाय ने इसका नाम ‘मियां’ से बदलकर ‘मीणा’ कर दिया।

इतिहास की तहों में झांकें तो एक रिवायत मिलती है। आमेर के मीणा राजाओं के वक्त पन्ना मीणा नाम के एक बहादुर योद्धा थे, जिनकी याद में ये बावड़ी बनी। वहीं दूसरी दास्तान कहती है कि ये महाराजा जय सिंह के दरबार में एक ख़्वाजा सरा (मुस्लिम हिजड़ा) पन्ने मियां की देन है। इतिहास की इन उलझनों के बीच एक बात तय है कि ये बावड़ी 16वीं सदी के आसपास बनी थी।

वास्तुकला का जादू

आठ मंज़िला गहरी ये बावड़ी करीब 200 फीट नीचे पानी तक जाती है। इसमें 1800 सीढ़ियां इस तरह बनी हैं मानो किसी पेंटर ने कैनवास पर जियोमेट्री का खेल रचा हो। सीढ़ियां क्रिस-क्रॉस पैटर्न में बनी हैं और इनकी समरूपता देखते ही बनती है।

ख़ास बात ये है कि इस बावड़ी से उतरने और चढ़ने की सीढ़ियां अलग-अलग हैं। यानी अगर एक सीढ़ी से नीचे गए तो दूसरी से ही ऊपर आ सकते हैं। ये मज़ेदार पहेली आज भी पर्यटकों को हैरान करती है।

पन्ना मीणा का कुंड (Image-incredibleindia.gov.in)

पानी से जुड़ी ज़िंदगी

सूखे राजस्थान में पानी ही जान है। ये बावड़ी साल भर पानी से भरी रहती थी। बरसात में तो यहां करीब 80 फीट पानी खड़ा हो जाता था। लेकिन ये सिर्फ पानी का सोर्स नहीं था।  ये पूरे समाज की जान थी। यहां औरतें पानी भरने आतीं, बच्चे खेलते, बुज़ुर्ग चौपाल लगाते। शादियों से पहले यहां धार्मिक रस्में होतीं। ये वो जगह थी जहां रोज़मर्रा की ज़िंदगी रंग लेती थी। गीत गूंजते थे, कहानियां बुनी जाती थीं, और पीढ़ियां अपनी परंपराएं सौंपती थीं।

रहस्यों की गोद में

इस बावड़ी से जुड़ी सबसे अच्छी बातें इसकी गुप्त सुरंगों की कहानियां हैं। कहा जाता है कि बावड़ी के नीचे छिपे रास्ते हैं जो सीधे आमेर किले और आसपास के महलों तक जाते हैं। कोई कहता है ये भागने के रास्ते थे, तो कोई कहता है ये ख़ज़ानों तक पहुंचने की गुप्त गलियां।

एक और दिलचस्प दंतकथा ये है कि इस बावड़ी को पन्ना मीणा ने अपनी रानी की याद में बनवाया था। फिर चाहे ये कहानी सच हो या इमेजिनेशन, इसका रोमांस इस जगह की रहस्यमयी छवि को और गहरा करता है।

पन्ना मीणा का कुंड (Image-Social Media)

आज का पन्ना मीणा

आज ये बावड़ी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की देखरेख में है। एंट्री फीस है और सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। हालांकि अब सीढ़ियों पर उतरने पर पाबंदी है, पर ऊपर से खड़े होकर भी इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। यहां के आसपास नीले-हरे मोर इठलाते नज़र आते हैं, जो इस ऐतिहासिक धरोहर में एक जीवंत रंग भर देते हैं।

पन्ना मीणा का कुंड सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि राजस्थानी ज़िंदगी का एक शहनाई-सा नग़मा है – जो सदियों से गूंज रहा है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी मिट्टी की कहानी सुनाता रहेगा।

ये भी पढ़ें- चिड़िया टापू: प्रकृति का वो हसीन ख्वाब जहां परिंदे बयां करते हैं यहां के राज़

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसरत मोहानी: जब इंक़लाब के शायर को भा गई कान्हा की बांसुरी

कृष्ण को देखने और समझने के अंदाज़ अलग-अलग हो...

त्रिपुरा की रिसा: जो बुनती है इतिहास, संजोती है पहचान और बिखेरती है चमक

नॉर्थ ईस्ट भारत के हरे-भरे पहाड़ों में बसा त्रिपुरा,जहां...

कृष्ण एक नाम, कई नज़रिए… जब उर्दू शायरों ने कान्हा को अपने अल्फ़ाज़ में उतारा

कृष्ण सिर्फ़ एक धार्मिक आस्था का नाम नहीं हैं।...

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अपतानी बुनाई : सिर्फ एक कपड़ा नहीं, पूरी संस्कृति है  जो खुद को बुन रही पीढ़ी-दर-पीढ़ी

अरुणाचल प्रदेश के हरे-भरे लोअर सुबनसिरी घाटी यानी जिरो...

Topics

हसरत मोहानी: जब इंक़लाब के शायर को भा गई कान्हा की बांसुरी

कृष्ण को देखने और समझने के अंदाज़ अलग-अलग हो...

त्रिपुरा की रिसा: जो बुनती है इतिहास, संजोती है पहचान और बिखेरती है चमक

नॉर्थ ईस्ट भारत के हरे-भरे पहाड़ों में बसा त्रिपुरा,जहां...

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

Related Articles

Popular Categories