Saturday, September 19, 2026
32 C
Delhi

Ladakh Biennale 2026: लेह-कारगिल हाईवे पर 200 किलोमीटर लंबी ओपन-एयर आर्ट गैलरी

लद्दाख (Ladakh)… जिसका नाम सुनते ही आंखों के सामने बर्फीली चोटियां, नीले आसमान में लहराते बौद्ध झंडे और सदियों पुराने गोम्पा (मठ) तैरने लगते हैं। लेकिन इस अगस्त (1-10 अगस्त 2026) में ये हिमालयी क्षेत्र सैलानियों को एक नया बहाना दे रहा है। वो है Ladakh Biennale 2026। ये दुनिया का सबसे ऊंचाई पर आयोजित होने वाला रिजनरेटिव आर्ट (Regenerative Art) बिएननेल है, जहां कला सिर्फ दीवारों पर नहीं, बल्कि पहाड़ों, घाटियों और गांवों में सांस लेती है।

Ladakh Biennale 2026 (Image-Ladakh Tourism)

कला का नया चेहरा: जहां प्रकृति ख़ुद कलाकार है

आम प्रदर्शनियों में आप किसी हॉल में जाकर पेंटिंग या मूर्तियां देखते हैं। लेकिन यहां? कलाकृतियां खुले आसमान के नीचे, हिमालय की गोद में बिछी हैं। लेह से कारगिल तक 200 किलोमीटर का ये रास्ता अब एक ओपन-एयर आर्ट वॉक (Open-air art walk) में तब्दील हो गया है।

आठ जगहों पर इंस्टॉलेशन बनाए गए हैं। वो है लेह, कारगिल, लामायुरु, बसगो, लिकिर, नूरला, मुलबेख और हुंडरमान। हर जगह का अपना मिजाज़ है, अपनी कहानी। कलाकारों ने यहां के भूगोल, यहां की मिट्टी और यहां की रूह से बात की है।

Ladakh Biennale 2026 (Image-Ladakh Tourism)

‘Regenerative Art’ क्या है?

ये सिर्फ पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने की बात नहीं, बल्कि पर्यावरण को बहाल करने की बात है। इस बिएननेल की हर कलाकृति लोकल, बायोडिग्रेडेबल और रीसाइकिल प्रोडक्ट्स से बनी है। जैसे पत्थर, मिट्टी, सूखी लकड़ी, ऊन और धातु के पुराने टुकड़े।

ये आर्टवर्क लद्दाख के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) को उजागर करती हैं और साथ ही लोकल शिल्प कौशल को भी सम्मान देती हैं। यानी कला यहां प्रकृति पर हावी नहीं, बल्कि उसके साथ मिलकर डेवलप हो रही है।  

लद्दाख की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी यात्रा

ये Ladakh Biennale सिर्फ कला नहीं, बल्कि एक रूहानी सफ़र है।

  • लेह: जहा पुरानी बस्तियां आधुनिक कला से मिलती हैं।
  • लामायुरु : जिसे ‘मूनलैंड’ कहा जाता है, वहां की चट्टानों पर कला ऐसे उभरी है जैसे वहां सदियों से थी।
  • हुंडरमान: जो ‘गांव जो विभाजन की गवाह है’, वहां की कलाकृतियां उस दर्द और उम्मीद की बयान करती हैं।
  • कारगिल: जहां ऐतिहासिक दृश्यों को कला ने नया अर्थ दिया है।

हर मोड़ पर आपको बौद्ध मठों, चोरटेन (स्तूप) और मणि की दीवारों के बीच मॉडर्न आर्ट का तकाजात देखने को मिलेगा।

Ladakh Biennale 2026 (Image-Ladakh Tourism)

आर्ट ट्रेल: 200 किलोमीटर की कहानी

ये रास्ता सिर्फ एक हाईवे नहीं, बल्कि एक कला गैलरी है जो 8 स्टॉप्स पर बंटा है। आप इसे अपनी स्पीड से, अपने तरीके से तय कर सकते हैं। इस ट्रेल पर आप स्थानीय समुदायों से मिलेंगे, उनके रीति-रिवाज समझेंगे और जानेंगे कि बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी ने इन ऊंचाई वाले इलाकों की जिंदगी को कैसे मुश्किल बनाया है।

सबसे ख़ास बात: इस बिएननेल में कोई एंट्री फीस नहीं है, लेकिन आपको पहले से रजिस्टर करना होगा। ये देखता है कि इतनी ऊंचाई पर भीड़ न हो और पर्यावरण पर ज्यादा बोझ न पड़े।

Ladakh Biennale 2026 (Image-Ladakh Tourism)

क्या बनाता है इसे ख़ास?

  1. दुनिया की सबसे ऊंची बिएननेल : 3,000 मीटर से ऊपर की ऊंचाई पर कला।
  2. सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) : रीसाइकिल और स्थानीय सामग्री, कोई कचरा नहीं, कोई प्लास्टिक नहीं।
  3. वैश्विक और स्थानीय कलाकारों का संगम : लद्दाख, भारत और दुनिया भर के कलाकार।
  4. कला, संस्कृति और पर्यावरण का त्रिवेणी संगम : एक साथ।
  5. मुफ्त लेकिन संजीदा : रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जो सावधानी और जिम्मेदारी सिखाता है।

ये भी पढ़ें- Himalayan Diamond: 15 साल बाद खिलने वाला ‘केन्ज़ो फूल’, कुदरत का अज़ीब करिश्मा

ये भी पढ़ें- चिड़िया टापू: प्रकृति का वो हसीन ख्वाब जहां परिंदे बयां करते हैं यहां के राज़

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

कश्मीरी लाल ज़ाकिर: तरक़्क़ीपसंद सोच का बेबाक क़लमकार

कश्मीरी लाल ज़ाकिर उर्दू और हिंदी अदब के उन...

इज़हार असर: उर्दू साइंस फ़िक्शन के संजीदा क़लमकार और उनकी शायरी

इज़हार असर उर्दू अदब के उन गिने-चुने लिखने वालों...

लेफ्टिनेंट जनरल Harbaksh Singh: 1965 की जंग का हीरो

लेफ्टिनेंट जनरल Harbaksh Singh (हरबख़्श सिंह) भारतीय फ़ौज के...

Topics

कश्मीरी लाल ज़ाकिर: तरक़्क़ीपसंद सोच का बेबाक क़लमकार

कश्मीरी लाल ज़ाकिर उर्दू और हिंदी अदब के उन...

इज़हार असर: उर्दू साइंस फ़िक्शन के संजीदा क़लमकार और उनकी शायरी

इज़हार असर उर्दू अदब के उन गिने-चुने लिखने वालों...

लेफ्टिनेंट जनरल Harbaksh Singh: 1965 की जंग का हीरो

लेफ्टिनेंट जनरल Harbaksh Singh (हरबख़्श सिंह) भारतीय फ़ौज के...

रविश सिद्दीक़ी: वो शायर जिसने कश्मीर की वादियों को ग़ज़ल में पिरोया

कुछ शायर अपने लफ़्ज़ों में सिर्फ़ महबूब की तस्वीर...

500 दीनार, एक भक्त और “सच्चा गुरु लाधो रे” की पुकार

बाबा बकाला का 9 मंज़िला भोरा साहिब गुरुद्वारा श्री...

Related Articles

Popular Categories