Sunday, March 1, 2026
24.5 C
Delhi

नवरात्रि पर क्यों ख़ास होती है गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple) की कुमारी पूजा?

भारत में नवरात्रि का समय बहुत ख़ास माना जाता है। इन दिनों लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं। तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रम किये जाते हैं। असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple) में नवरात्रि के दौरान एक अलग और अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इसे कहते हैं कुमारी पूजा।

कुमारी पूजा क्या है?

कुमारी पूजा में 10 साल से कम उम्र की नन्हीं बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। नवरात्रि के पहले दिन एक कुमारी पूजा, दूसरे दिन 2 और ऐसे ही नवमी के दिन 9 कुमारियों की पूजा होती है। कुल मिलाकर नवरात्रि में 45 कन्याओं का पूजन किया जाता है। ये परंपरा सिर्फ़ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि ये इस विश्वास का प्रतीक है कि बच्चों में ही भगवान बसते हैं।

कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple) की अनोखी परंपरा

देशभर के शक्तिपीठों में कुमारी पूजा की जाती है, लेकिन कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple) की कुमारी पूजा का महत्व अलग है। यहां पूजा के लिए चुनी गई कन्याओं को नए कपड़े पहनाए जाते हैं, आभूषण और फूलों से सजाया जाता है। उन्हें ख़ास आसन पर बैठाकर प्रसाद, मिठाइयां और उपहार भेंट किए जाते हैं। पूजा के दौरान चंडी पाठ और तांत्रिक मंत्रों का उच्चारण होता है। जब पूजा समाप्त होती है, तो पुजारी इन कन्याओं को गोद में उठाकर मंदिर की परिक्रमा कराते हैं। इस दौरान भक्त उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।

मंदिर के पंडित धीरज शर्मा बताते हैं कि कन्याओं की पूजा करने से मां कामाख्या और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। इस पर्व के दर्शन से ख़ास फल मिलता है और ये समय भक्तों के लिए बहुत शुभ और पवित्र होता है।

कन्याओं का अनुभव

कुमारी पूजा में शामिल बच्चियां भी इसे एक ख़ास अनुभव मानती हैं। अलास्मिता नाथ कहती हैं, ‘मुझे मंदिर आकर अच्छा लगता है। लोग हमारे पैर धोते हैं, टीका लगाते हैं, खाना खिलाते हैं और पैसे भी देते हैं।’ वहीं सुसमिता दास कहती हैं, ‘हमें फूलों की माला पहनाई जाती है, मिठाइयां दी जाती हैं। ये सब हमें बहुत अच्छा लगता है।’ इन मासूम बच्चियों की मुस्कान ही इस पूजा का सबसे पवित्र दृश्य बन जाती है।

कुमारी पूजा में भक्तों की आस्था

मंदिर परिसर में आए श्रद्धालु बताते हैं कि कुमारी पूजा उनकी ज़िंदगी में अहम हिस्सा रखती है। शैल यादव कहती हैं, ‘मैं हर साल कन्याओं को खिलाती हूं। मां से जो भी मांगा, हमेशा मिला है। विश्वास ही सबसे बड़ा बल है।’ अमन यादव कहते हैं, ‘नवरात्रि का महत्व हजारों साल से है। हम लोग हर साल यहां आते हैं और मां से आशीर्वाद पाते हैं। इस पूजा से हमारे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।’ भक्तों का ये विश्वास ही कुमारी पूजा की आत्मा है।

क्यों होती है कुमारी पूजा?

कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple) तांत्रिक साधना का एक प्रमुख केंद्र है। यहां की कुमारी पूजा उतनी ही पुरानी है जितना मंदिर का इतिहास। कहा जाता है कि देवी शक्ति की साधना और स्त्री शक्ति के सम्मान के लिए इस परंपरा की शुरुआत हुई थी। आज भी ये परंपरा उसी श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई जाती है। कुमारी पूजा इस मान्यता पर होती है कि छोटी कन्याएं देवी का रूप होती हैं।

उनके दिल में मासूमियत होती है और उनकी आत्मा एकदम साफ होती है। इसलिए उन्हें मां का प्रतीक माना जाता है। लोगों का विश्वास है कि कुमारी पूजा करने से हर इच्छा पूरी होती है। घर में सुख और शांति आती है। बीमारियां दूर हो जाती हैं और मन को सुकून मिलता है। इसी वजह से नवरात्रि के समय दूर-दूर से लोग कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple)में आते हैं और इस पूजा का हिस्सा बनते हैं।

कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple) की कुमारी पूजा नवरात्रि को एक अनोखा आयाम देती है। यहां बच्चियों की पूजा कर भक्त मां कामाख्या से जुड़ते हैं और विश्वास करते हैं कि देवी उनके जीवन को सुख, समृद्धि और शांति से भर देंगी।

ये भी पढ़ें: असम का अनमोल खज़ाना: अगरवुड (Agarwood) और ज़हीरुल इस्लाम की मेहनत

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Topics

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

Related Articles

Popular Categories