Wednesday, November 18, 2026
20.1 C
Delhi

Chhau Dance: जहां कदम बन जाते हैं कहानी और मुखौटे देते हैं किरदारों को पहचान

कभी तलवारों की टकराहट और युद्ध के दांव-पेच, तो कभी मोर की चाल और हिरण की छलांग छऊ नृत्य (Chhau Dance) में हर मूवमेंट एक कहानी कहता है। रंग-बिरंगे मुखौटों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर होने वाला ये नृत्य सदियों पुरानी लोक परंपराओं को आज भी ज़िंदा रखे हुए है। पूर्वी भारत के तीन राज्यों से जुड़ी इस कला की ख़ासियत सिर्फ़ इसका अनोखा अंदाज नहीं, बल्कि इससे जुड़ी लोगों की यादें, संस्कृति और पहचान भी है।

पूर्वी भारत की इस पारंपरिक नृत्य शैली में कलाकार अपने शरीर के हाव-भाव और कदमों के ज़रिए अलग-अलग कहानियां पेश करते हैं। इनमें रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों के प्रसंगों के साथ स्थानीय लोककथाएं और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े कई विषय शामिल होते हैं। लेकिन बदलते दौर में छऊ नृत्य (Chhau Dance) के सामने अपनी इस विरासत को बचाए रखने की चुनौती भी है।

युद्ध कला से शुरू हुआ Chhau नृत्य का सफ़र

माना जाता है कि छऊ नृत्य (Chhau Dance) की जड़ें आदिवासी नृत्य परंपराओं और पुरानी युद्ध कला से जुड़ी हैं। इसके शुरुआती रूप में सैनिकों की तरह लड़ने, तलवार चलाने और खुद को बचाने के तरीकों को डांस के ज़रिए दिखाया जाता था। धीरे-धीरे इसमें धार्मिक कहानियां, लोककथाएं और प्रकृति से जुड़े कई रंग भी शामिल होते गए। इस नृत्य की ख़ास बात इसके मूवमेंट हैं। कलाकार कभी युद्ध के मैदान में लड़ते सैनिकों का किरदार निभाते हैं, तो कभी पक्षियों और जानवरों की चाल की नकल करते हैं।

इतना ही नहीं, गांव की महिलाओं के रोज़मर्रा के कामों से जुड़े हाव-भाव भी इसमें देखने को मिलते हैं। यानी छऊ नृत्य (Chhau Dance) के ज़रिए कलाकार अपने आसपास की दुनिया को भी मंच पर उतारते हैं। इसका रिश्ता स्थानीय त्योहारों से भी है। ख़ासतौर पर वसंत ऋतु में मनाए जाने वाले चैत्र पर्व के दौरान छऊ नृत्य (Chhau Dance) का ख़ास महत्व होता है। इस मौके पर रात में खुले मैदानों में इसका प्रदर्शन किया जाता है, जहां गांव के लोग एक साथ जुटकर इस कला का लुत्फ़ उठाते हैं।

Image Source: Sangeet Natak Akademi, Delhi

तीन शैलियां, लेकिन हर एक का अंदाज़ अलग

छऊ नृत्य (Chhau Dance) की तीन प्रमुख शैलियां हैं- पुरुलिया, सरायकेला और मयूरभंज। ये पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा से जुड़ी हैं। तीनों का अपना अलग अंदाज़, पहनावा और डांस करने का तरीका है। पुरुलिया और सरायकेला छऊ की सबसे ख़ास पहचान इनके खूबसूरत मुखौटे हैं। कलाकार अलग-अलग किरदारों को दिखाने के लिए हाथों से बने रंग-बिरंगे मुखौटे पहनते हैं। इनका डिज़ाइन और रंग किरदार को पहचानने में मदद करते हैं। वहीं, मयूरभंज छऊ में मुखौटों का इस्तेमाल नहीं होता। यहां कलाकार अपने चेहरे के हाव-भाव और शरीर के मूवमेंट से किरदार को ज़िंदा करते हैं।

छऊ नृत्य (Chhau Dance) में संगीत की भी अहम भूमिका है। मोहुरी और शहनाई जैसे वाद्य यंत्रों के साथ ढोल और नगाड़े बजाए जाते हैं। इनकी तेज़ आवाज़ कलाकारों के मूवमेंट में जोश भर देती है। संगीत और डांस का यही तालमेल दर्शकों को आख़िर तक बांधे रखता है।

जब महिलाओं ने भी संभाली छऊ की कमान

छऊ नृत्य (Chhau Dance) लंबे वक़्त तक पुरुषों तक ही महदूद रहा। पारंपरिक कलाकारों के परिवारों और स्थानीय समुदायों के पुरुष ही इसकी ट्रेनिंग लेते थे। चूंकि इसमें युद्ध कला और लड़ाई के कई मूवमेंट शामिल होते हैं, इसलिए पहले इसे राजाओं के सैनिकों और उनकी सुरक्षा में तैनात लोगों से भी जोड़ा जाता था। लेकिन वक़्त के साथ इस परंपरा में बदलाव आया। महिलाओं ने भी छऊ नृत्य (Chhau Dance) सीखना शुरू किया और अपनी जगह बनाने की कोशिश की।

करीब 200 साल पुरानी इस नृत्य शैली में महिलाओं के लिए आगे बढ़ना आसान नहीं था। उस दौर में महिलाओं को डांस और म्यूजिक सीखने के ज़्यादा मौके नहीं मिलते थे। इसके बावजूद उन्होंने पुरानी सोच को पीछे छोड़ते हुए इस कला में हिस्सा लेना शुरू किया।

Image Source: Wikipedia

UNESCO तक पहुंची छऊ नृत्य की पहचान

छऊ नृत्य (Chhau Dance) को सिर्फ़ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पहचान मिली है। साल 2010 में UNESCO ने इसे Intangible Cultural Heritage of Humanity यानी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की रिप्रेजेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया। UNESCO के मुताबिक, छऊ नृत्य अलग-अलग जाति, समुदाय, धर्म, पेशे और भाषा से जुड़े लोगों को एक साथ जोड़ता है। ये कला लोगों के बीच मेल-जोल बढ़ाने के साथ उनकी पुरानी परंपराओं को भी आगे बढ़ाती है। हालांकि, आज इस नृत्य के सामने कई मुश्किलें हैं।

बढ़ते औद्योगीकरण, आर्थिक दबाव और सामूहिक तौर पर इन आयोजनों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। छऊ नृत्य (Chhau Dance) के हर मुखौटे, हर कदम और हर धुन के पीछे एक पुरानी कहानी छिपी है। ये उन लोगों की पहचान है, जिन्होंने पीढ़ियों से इस कला को संभालकर रखा है। अब ज़रूरत है कि नई पीढ़ी भी इससे जुड़े और कलाकारों को ऐसे मौके मिलें, जिनसे ये परंपरा सिर्फ़ त्योहारों तक महदूद न रहे, बल्कि आने वाले कई सालों तक लोगों के दिलों में ज़िंदा रहे।

ये भी पढ़ें- We Are One: डांस के ज़रिए समाज में समानता की पहल

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Nausheen Khan
Nausheen Khan
नौशीन ख़ान DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता और वीडियो प्रोडक्शन में चार साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल IGNOU से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में एम.ए. कर रही हैं। वह पहले Newslaundry Hindi में इंटर्न और Newsreel Asia में ट्रेनी रह चुकी हैं। उनकी दिलचस्पी फीचर स्टोरीज़, महिलाओं से जुड़े मुद्दों, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों, मनोरंजन ख़बरों, एंकरिंग और वॉइस ओवर में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

दुष्यंत कुमार: वो कवि, जिसने ग़ज़ल को आम आदमी की आवाज़ बनाया

हिंदी साहित्य में दुष्यंत कुमार का नाम उन शायरों...

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना: जिनकी कविताओं में धड़कती आम इंसान की ज़िंदगी

हिंदी साहित्य में सर्वेश्वरदयाल सक्सेना का नाम उन कवियों...

अनवर मसूद: हंसी के अंदाज़ में ज़िंदगी की तल्ख़ सच्चाइयां बयां करने वाले शायर

अनवर मसूद पाकिस्तान के मशहूर शायर, शिक्षक और साहित्यकार...

Topics

दुष्यंत कुमार: वो कवि, जिसने ग़ज़ल को आम आदमी की आवाज़ बनाया

हिंदी साहित्य में दुष्यंत कुमार का नाम उन शायरों...

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना: जिनकी कविताओं में धड़कती आम इंसान की ज़िंदगी

हिंदी साहित्य में सर्वेश्वरदयाल सक्सेना का नाम उन कवियों...

अनवर मसूद: हंसी के अंदाज़ में ज़िंदगी की तल्ख़ सच्चाइयां बयां करने वाले शायर

अनवर मसूद पाकिस्तान के मशहूर शायर, शिक्षक और साहित्यकार...

ठेकुआ: छठ पूजा का पवित्र प्रसाद, जो सिर्फ़ मिठाई नहीं, एहसास है

छठ पूजा की पहचान सिर्फ़ सूर्य उपासना नहीं, बल्कि...

इफ़्तिख़ार नसीम : उर्दू शायरी में मोहब्बत और अपनी पहचान की आवाज़

इफ़्तिख़ार नसीम ‘इफ़्ती’ उर्दू, पंजाबी और अंग्रेज़ी के मशहूर...

रज़ा अली आबिदी: अपनी आवाज़ से इतिहास और तहज़ीब को ज़िंदा करने वाले पत्रकार

उर्दू पत्रकारिता और रेडियो प्रसारण की दुनिया में रज़ा...

Related Articles

Popular Categories