Monday, August 31, 2026
34 C
Delhi

अजरक: सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर सूफी संगीत, रेगिस्तान की धूप और कारीगर के पसीने की महक

क्या आपने कभी ऐसे कपड़े को देखा है जिसमें नीला आसमान, लाल सूरज, और सफेद तारे एक साथ बसे हों? यही तो है अजरक (Ajrak)। एक ऐसा हुनर जो हाथ से छपाई, रंगाई, और रेजिस्ट टेक्निक का शानदार मेल है। यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि सिंध, कच्छ, और बाड़मेर की जमीं की पहचान है, जिसे खत्री समुदाय के कारीगर अपनी रगों में बसाए रखते हैं।

Image-Wikipedia

क्या है अजरक की ख़ासियत?

अजरक (Ajrak) की डिजाइन में ज्योमेट्रिकल डिज़ाइन, रेशियो, और बारीक बेलबूटे ऐसे गुंथे हैं कि हर टुकड़ा एक आर्टवर्क  लगता है। इसकी पहचान है  गहरा नीला इंडिगो, लाल मैडर, और चमकता सफेद। ये कपड़ा दोनों तरफ से एक जैसा छपा होता है। जिसे बिपुरी कहते हैं, ताकि आधी रोशनी में भी इसका हुस्न बरकरार रहे।

Image-Wikipedia

जहां पैदा होता है यह फ़न?

अजरक (Ajrak) का जन्म सिंधु घाटी की सभ्यता (Indus Valley Civilization) में हुआ। मोहन-जो-दारो में मिली एक मूर्ति पर तीन पत्तियों वाली डिजाइन जिसे ‘कक्कर’ कहा जाता है। आज भी अजरक में मिलती है। ये ज़मीन सदियों से व्यापारी रास्ते, फारस के बुनकर, और इस्लामी मैथमेटिशियन का मिलन स्थल रही है। यहीं से अजरक की ज्यामिति और जटिलता ने जन्म लिया।

Image-Wikipedia

हर टुकड़ा बयान करता है एक कहानी



अजरक पहनने का अपना एक अंदाज है। कमर में लुंगी, सिर पर साफा, या कंधे पर चादर। यही चादर नमाज़ के लिए ज़मीन पर बिछे, चाय-मसाले बांधे, या बच्चे को गोद में लेने का काम करे। इसकी डिजाइनों में इमली, खजूर, मोर, जलेबी और बादाम के डिजाइन मिलते हैं, लेकिन इस्लामी नियमों की वजह से इसमें जानवर या इंसान की शक्ल नहीं होती।

Image- pexels.com

सही अजरक की पहचान

असली अजरक सिर्फ नैचुरल कलर्स से बनता है। नीला इंडिगो से, काला लोहे और गुड़ से, लाल मैडर जड़ से, और सफेदी चूने व गोंद की रेजिस्ट से। इस बनाने का प्रोसेस 15 स्टेप का होता है, जिसमें गोबर, राख, इमली, हरड़, तेल, और मिट्टी का इस्तेमाला  होता है। सबसे हैरान करने वाली बात – एक कपड़ा बनने में कई महीने लग जाते थे!

प्रोसेस का हर कदम कला और विज्ञान का मेल है। पहले सूत को साज में भिगोया जाए, फिर हरड़ में, फिर कुत (काला), पा (लाल गारा), गाछ (रेजिस्ट), और फिर इंडिगो के दो डिप, और लास्ट में मैडर में उबाल। आख़िर में सफेदी निखारने के लिए ऊंट के गोबर में भिगोकर धूप में सुखाया जाए। यह एक ऐसी रसायन-शास्त्र की पेंटिंग है जो आज भी गुजरात और पाकिस्तान के पानी पर डिपेंड है।

Image-Wikipedia

मॉडर्न टाइम और संकट


2001 के भूकंप के बाद अजरक की मांग बढ़ी, लेकिन इसके साथ ही केमिकल रंगों ने भी एंट्री ली। अब बाजार में मिलने वाला ज्यादातर अजरक मशीनी, सस्ता, और जल्दी बनाने वाला है। बड़े ब्रैंड्स ने इसे फैशन में बदल दिया, लेकिन लोकल कारीगर अपनी असली पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। असली अजरक दोनों तरफ एक जैसा, गहरे रंग, चमकते सितारे, और प्राकृतिक रंगों से बना होता है,जिसे पहचानना अब एक कला हो गई है।

Image- Social Media

अजरक: सिर्फ कपड़ा नहीं, पहचान है


यह रंगों की वो ज़ुबान है, जो बिना बोले अपनी जड़ें बताती है। इसका गणित, इसकी केमेस्ट्री, इसकी सेक्युलरिज्म, और हाथों की महारत। यही इसे दुनिया में अनोखा बनाती है। अगर आप सच्चे अजरक को करीब से देखेंगे, तो आप उसमें सिंधु की मिट्टी, सूफी संगीत, रेगिस्तान की धूप, और कारीगर के पसीने की महक पाएंगे।

यह मेहनत, सब्र और ईमान का नाम है। आइए, इसे पहचानें, इसकी कद्र करें, और इसे अपनी संस्कृति का गर्व बनाए रखें। क्योंकि असली अजरक..दिल की गहराई में उतरता है, उंगलियों पर नहीं।

ये भी पढ़ें-Baluchari Saree: रेशम पर बुनी गई बंगाल की मिट्टी, मुग़लिया शान और मल्ल राजाओं की वीरगाथा के इतिहास की ज़ुबान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

इफ़्तिख़ार आरिफ़: शायरी में हिजरत, मोहब्बत और रूहानियत की दास्तान

उर्दू शायरी में कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं जो...

असग़र गोंडवी: शायरी में मोहब्बत, तसव्वुफ़ और ज़िंदगी की रौशन फ़िक्र

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ शायर ऐसे होते...

बेग़म अख़्तर का शायर

श्रीनगर में अप्रैल 1969 की एक दोपहर जब बरसात...

जमीलुद्दीन आली: दोहों से उर्दू अदब को नया रंग देने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ शायर ऐसे गुज़रे...

Topics

बेग़म अख़्तर का शायर

श्रीनगर में अप्रैल 1969 की एक दोपहर जब बरसात...

जमीलुद्दीन आली: दोहों से उर्दू अदब को नया रंग देने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ शायर ऐसे गुज़रे...

मुनीर शिकोहाबादी: 1857 की क्रांति और शायरी की बुलंद आवाज़

उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद ज़िले में बसा शिकोहाबाद सिर्फ़...

राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, उर्दू शायरों ने भी सजाए जज़्बात

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार और ख़ुलूस का त्योहार...

Related Articles

Popular Categories