Tuesday, March 3, 2026
27.9 C
Delhi

Dal Lake की जादुई सुबहें और Dilawar Khan की फूलों से भरी विरासत

Dal Lake, कश्मीर की पहचान ही नहीं, उसकी रूह भी है। जो कश्मीर की सांस्कृतिक धरोहर और बेइंतहा ख़ूबसूरती की निशानी है। ये झील हर किसी को अपनी ओर खींच लाता है, जो सुकून और शानदार नज़ारों में खो जाने की चाह रखता है। चुपचाप बहते पानी में पहाड़ों की परछाईं, शिकारे पर तैरते रंग-बिरंगे फूल, और चारों ओर फैली ख़ूबसूरती इसे किसी ख़्वाब से कम नहीं बनाते।

Dal Lake न सिर्फ़ नेचर की देन है, बल्कि यहां रहने वाले लोगों की मेहनत और कहानियां इसे और भी ख़ास बनाती हैं। उन्हीं कहानियों में से एक हैं Dilawar Khan, जो Dal Lake के पास अपने फूलों के छोटे से कारोबार से न सिर्फ़ रोज़ी कमाते हैं, बल्कि इस जगह को और भी ख़ूबसूरत बना देते हैं। इसी झील के किनारे दिलावर जैसे फूल वाले पीढ़ियों की विरासत को ज़िंदा रखे हुए हैं, जो हर सुबह इसे और भी रंगीन बना देते हैं।

रंग-बिरंगे फूल और सुगंध से महकती सुबहें

Dal Lake की सुबहें कुछ ख़ास होती हैं। पानी की सतह पर तैरते फूल, शिकारे से होती हलचल और सुबह की ठंडी हवा ये सब मिलकर एक अनोखी दुनिया रचते है। ऐसी ही एक सुबह Dilawar Khan की होती है, जो डल झील के पास फूल बेचते हैं। दिलावर Nigeen Lake के पास रहते हैं और Dal Lake आने में उन्हें करीब दो घंटों का वक्त लगता है। वो हर सुबह पांच बजे अपने घर से निकलते हैं ताकि ताज़ा फूलों को शिकारे में सजाकर सब्ज़ी मार्केट तक पहुंचा सके।

Dilawar Khan कहते हैं, ‘जब टूरिस्ट Dal Lake में सैर करते हैं, तो उन्हें फूलों की ख़ूशबू अपनी ओर खींचती है। वो पूछते हैं कि इतने सुंदर और ताज़ा फूल कहां से आते हैं।’ इसका जवाब दिलावर मुस्कुराके देते हैं, ‘मेरे पास ख़ुद का फार्म और नर्सरी है। इसलिए हर सुबह ताज़ा फूल लाता हूं।’

तीन पीढ़ियों की ख़ुशबू से जुड़ी कहानी

कश्मीर की बर्फ़ से ढकी पहाड़ियों और मनमोहक वादियों के लिए वर्ल्ड फेमस है। लेकिन इन सब के बीच, Dal Lake की ख़ास जगह है। ये श्रीनगर के बीच में मौजूद है और इसके चारों ओर फैले पहाड़ और सुकून भरे वातावरण इसे जन्नत जैसा बनाते हैं। Dilawar Khan जैसे यहां के लोगों की मेहनत और उनकी कहानियां इस झील को और भी अनमोल बना देती हैं।

Dilawar Khan का ये पेशा नया नहीं है। उनके दादा पिछले 75 सालों से फूल बेचने का काम करते आ रहे थे। फिर उनके पिता ने इसे आगे बढ़ाया, और आज Dilawar Khan इस विरासत को संजोए हुए हैं। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से फूलों से जुड़ा रहा है।

यही फूल कश्मीर की सुंदरता के असली राज़दार हैं। Dilawar Khan कहते हैं, ‘फूल तो फूल होते हैं, इन्हें देखने के लिए कोई कारण नहीं चाहिए। ज़्यादातर लोग गुलाब, जैस्मिन, लैवेंडर, लिली और ट्यूलिप जैसे फूलों की ख़ुशबू हर किसी के मन को मोह लेती है।

सपनों जैसी दुनिया, जहां वक्त थम जाता है

Dal Lake की ख़ूबसूरती किसी फ़िल्मी सीन से कम नहीं। शिकारे पर बैठकर जब आप झील की सैर करते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वक़्त थम गया हो। चारों तरफ फैली हरियाली, दूर-दूर तक बर्फ से ढकी पहाड़ियां और शिकारे पर सजी रंग-बिरंगी चीज़ें आपको जादुई दुनिया में ले जाती हैं। हर लहर, हर झोंका, हर झील का कोना सुकून देता है। कश्मीर की वादियों की जो तस्वीरें दुनिया देखती है, उनमें Dal Lake एक स्थायी फ्रेम की तरह है। ये श्रीनगर के बीचो-बीच मौजूद है और इसके चारों ओर फैले पहाड़ इसे जन्नत जैसा बनाते हैं।

झील की हर सुबह नई उम्मीदें लेकर आती है और हर शाम सुनहरी यादों की तरह दिल में बस जाती है। Dal Lake केवल कश्मीर की ख़ूबसूरती का सेंटर पॉइंट नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, लोगों की मेहनत, और फ़िज़ाओं की मिठास का आईना है। दिलावर जैसे लोग इस झील की रूह को ज़िंदा रखते हैं। फूलों की ख़ुशबू से, मुस्कुराते चेहरों से, और अपने अनुभवों की सादगी से। अगर सुकून और ख़ूबसूरती का एहसास करना है, तो डल झील ज़रूर आएं।

ये भी पढ़ें: Masrat Jan: Paper Mache की बारीकियों में छुपी कश्मीर की तहज़ीब

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Topics

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Related Articles

Popular Categories