Sunday, March 1, 2026
20.2 C
Delhi

Masrat Jan: Paper Mache की बारीकियों में छुपी कश्मीर की तहज़ीब

कश्मीर की वादियों में, जहां बर्फ के नीचे भी फूलों की ख़ुशबू सांस लेती है, वहां एक ऐसी महिला हैं जिनके रंग, ब्रश और मेहनत ने एक पूरी तहज़ीब को ज़िंदा रखा है। उनका नाम है मसरत जान। मसरत की Paper Mache कला सिर्फ़ एक डिज़ाइन नहीं, बल्कि एक गहराई, एक एहसास और एक इतिहास है, जो हर रंग में रचा-बसा है।

पुरुष-प्रधान कला में महिलाओं की दस्तक

मसरत जान ने वो कर दिखाया है जो कभी सोचा भी नहीं गया था। उन्होंने पारंपरिक कला की सीमाओं को तोड़ दिया। उस पारंपरिक कला को अपने हाथों में थामा, जो सालों से सिर्फ़ पुरुषों के लिए जानी जाती थी-पेपर मेशी (Paper Mache)। ये एक बारीक और सब्र मांगने वाली कला है, जिसमें पेपर, गोंद और रंगों के ज़रिए नायाब डिज़ाइन बनाए जाते हैं। आज उनकी मेहनत और हुनर से नए आयाम छू रही है। वो सिर्फ़ कलाकार नहीं एक विज़नरी हैं, जो 6-डायमेंशनल स्ट्रक्चर में पेपर मेशी (Paper Mache) को नई ज़िंदगी दे रही हैं।

कला नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक क्रांति

मसरत की कला सिर्फ़ दिखने में ख़ूबसूरत नहीं है, बल्कि अवॉर्ड-विनिंग भी है। उन्हें अब तक तीन बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने फ्रूट बाउल, जूलरी बॉक्स, और वॉल हैंगिंग्स जैसी चीज़ें बनाकर ये सम्मान जीते हैं। वो कहती हैं, “पेपर मेशी (Paper Mache) एक तरह से सब्र का इम्तिहान है। एक चीज़ बनाने में दो से चार महीने लगते हैं और हर दिन केवल तीन-चार घंटे ही इस पर काम हो पाता है।” उनकी यह बात इस कला की गहराई को दर्शाती है।

घर की बहू, परंपरा की वारिस

मसरत ने इस कला को अपने मामा से सीखा, जिनका पेपर मेशी (Paper Mache) का बड़ा कारखाना था। तो उनको देखकर मसरत को भी शौक़ हुआ। मसरत पेपर मेशी (Paper Mache) आर्ट बचपन से कर रही है। शादी के बाद भी यह कला उनके साथ रही, क्योंकि वो एक ऐसे घर की बहू बनीं, जो खुदपेपर मेशी (Paper Mache) का काम करता था। लेकिन मसरत ने इसे सिर्फ़ एक घरेलू कला तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे अपना सपना, अपना करियर और अब दूसरों के लिए प्रेरणा बना दिया।

मसरत जब कैनवास पर रंग ब्रश के साथ बिखेरती हैं, तो वो सिर्फ़ तस्वीर नहीं बनातीं एक एहसास रचती हैं। उनके हाथों की हर हरकत में सदियों पुरानी एक विरासत सांस लेती है। ऐसा लगता है जैसे ब्रश नहीं, दिल धड़क रहा हो। जो हर लाइन में अपनी कहानी कह रहा है। वो कहती हैं कि हर आइटम पर काम करती हैं। जैसे वॉल हैंगिंग, टेबल लैंप, फूलदान, जूल बॉक्स जैसी सभी चीज़ों पर काम करती है।

कश्मीर की बेटियों के लिए एक सपना

मसरत का ख़्वाब सिर्फ़ अपनी पहचान तक नहीं रुकता। वो चाहती हैं कि कश्मीर की बेटियां भी इस फ़न से रोज़गार और इज्ज़त दोनों हासिल करें। उनका मानना है कि हर महिला को खाली नहीं बैठना चाहिए। “हर औरत और मर्द दोनों को मेहनत करनी पड़ेगी। ज़माना बदल गया है।” वो चाहती हैं कि स्कूलों में हफ़्ते में दो घंटे इस तरह की पारंपरिक कलाओं को सिखाने का समय तय किया जाए, ताकि बच्चे बचपन से ही अपने सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकें, चाहे वो पेपर मेशी (Paper Mache) हो, आरी वर्क, सोज़नी आर्ट या वुड कार्विंग।

मसरत दिनभर घर के कामकाज निपटाने के बाद, अपनी आर्ट पर काम करती हैं। वो कहती हैं, “घर में बैठकर पेपर मेशी (Paper Mache) आर्ट करना मुझे बहुत अच्छा लगता है। इसी की आमदनी से मेरा घर भी चलता है।” शुरुआत में मुश्किलें आईं, लेकिन मसरत ने हार नहीं मानी और आज वह खुद मिसाल बन चुकी हैं।

हर डिज़ाइन के पीछे एक जज़्बा

मसरत की कारीगरी इतनी बारीक और नफ़ीस होती है कि देखने वाला रुक जाता है। हर डिज़ाइन के पीछे एक जज़्बा होता है। जब मसरत जान अपने ब्रश से कैनवास पर रंग बिखेरती हैं, तो वो सिर्फ़ एक डिज़ाइन नहीं बनातीं, बल्कि एक एहसास रचती हैं। उनकी हर रेखा, हर रंग, हर आकृति में सदियों पुरानी कश्मीरी विरासत सांस लेती है। ऐसा लगता है जैसे उनके ब्रश नहीं, उनका दिल बोल रहा हो।

मसरत जान सिर्फ़ एक कारीगर नहीं हैं। वो एक विचार हैं और महिलाओं के लिए उम्मीद की रौशनी हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर जुनून, मेहनत और हुनर हो, तो हर नामुमकिन को मुमकिन बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड विजेता रियाज़ अहमद ख़ान की पेपर मेशी कला क्यों है ख़ास 

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Topics

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

Related Articles

Popular Categories