Wednesday, September 2, 2026
30 C
Delhi

मिस इंडिया के सपने से IRMS अधिकारी बनने तक का तस्कीन ख़ान का सफ़र

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली तस्कीन ख़ान का सपना मिस इंडिया बनने का था। उन्होंने 2016-17 में क्षेत्रीय ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होने मिस देहरादून और मिस उत्तराखंड का खिताब जीता। इन उपलब्धियों ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया की ओर बढ़ने का हौसला दिया और एक दिन नेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जगाई।

हालांकि, उनकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ तब आया, जब किसी ने उन्हें सिविल सेवा में करियर बनाने की सलाह दी। इस सुझाव ने उन्हें समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। तस्कीन ने मिस इंडिया बनने का सपना छोड़कर इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) अधिकारी बनने का फैसला लिया। आर्थिक चुनौतियां उनके रास्ते में आई, लेकिन उन्होंने इन्हें पीछे छोड़ते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की मुफ़्त UPSC कोचिंग में एडमिशन लिया। उनका यह सफ़र आसान नहीं था। लगातार तीन प्रयासों के बाद भी UPSC में रैंक हासिल न कर पाने का दुख झेला, लेकिन हर असफलता ने उन्हें और मज़बूत बनाया।

अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आखिर में UPSC 2022 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 736वीं all India rank पाई, जो उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीर का बर्ड मैन: परवेज़ यूसुफ़ का सफर और पक्षियों पर उनकी अनमोल किताब

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories