Tuesday, July 14, 2026
36.6 C
Delhi

पिता के इंतकाल के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, नेहा परवीन बनीं सब इंस्पेक्टर

बिहार के सुदूरवर्ती गांव की रहने वाली नेहा परवीन का पुलिस डिपार्टमेंट में जाने का ख्वाब आखिरकार पूरा हो गया। आज उन्होंने सब इंस्पेक्टर बनकर चांदपुर गांव को रोशन कर दिया है। साल 2021 में उनके पिता का इंतकाल के बाद उनकी पढ़ाई की ज़िम्मा उनके चाचा ने उठाया। नेहा की मां हाउस वाइफ हैं। उनके सब इंस्पेक्टर बनने के सफर में अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार ने भी पूरा सपोर्ट किया।

नेहा ने अपने बुरे वक्त में भी हिम्मत नहीं छोड़ी और अपनी पढ़ाई जारी रखी, इसके लिए वो गांव छोड़कर माइनॉरिटी गर्ल्स होस्टल में रहीं और मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज से ग्रेजुएट हुईं। इसके बाद नेहा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गई। बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए एग्ज़ाम दिया और पहले ही प्रयास में सफल हुईं।

उनके चाचा ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि “नेहा की दो बड़ी बहने हैं उनकी शादी हो गई और एक भाई है, नेहा शुरू से ही पढ़ने में तेज़ रही। आज पूरा गांव में खुशी का माहौल है। नेहा मुस्लिम लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।” जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार ने नेहा को बीपीएससी की तैयारी में हर तरह से सहयोग किया। अब नेहा यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: वकील नदीम क़ादरी नेचर स्कूल के ज़रीये लोगों में जगा रहे पर्यावरण से लगाव और जुनून 

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

लद्दाख में प्रशासनिक बदलाव: 7 स्वायत्त पहाड़ी परिषदों की घोषणा

लद्दाख के पहले के जम्मू-कश्मीर राज्य से अलग होकर...

खादी-कुचाई सिल्क : Global Stage पर छा रही है झारखंड की शान

झारखंड (Jharkhand) के गोड्डा, दुमका, खूंटी और रांची के...

सैयद ग़ुलाम भीक नैरंग: शायरी, सियासत और इल्म की रौशन शख़्सियत

उर्दू अदब की तारीख़ में सैयद ग़ुलाम भीक नैरंग...

गायब होता शिवलिंग, भगवान नाराज़ या मानवीय लापरवाही

ये बीस साल पहले की बात है। वर्ष 2006...

Topics

लद्दाख में प्रशासनिक बदलाव: 7 स्वायत्त पहाड़ी परिषदों की घोषणा

लद्दाख के पहले के जम्मू-कश्मीर राज्य से अलग होकर...

खादी-कुचाई सिल्क : Global Stage पर छा रही है झारखंड की शान

झारखंड (Jharkhand) के गोड्डा, दुमका, खूंटी और रांची के...

सैयद ग़ुलाम भीक नैरंग: शायरी, सियासत और इल्म की रौशन शख़्सियत

उर्दू अदब की तारीख़ में सैयद ग़ुलाम भीक नैरंग...

रेड कॉरिडोर से वापसी का रास्ता

सालों तक, दक्षिण बस्तर के जंगलों में रहने वाले...

मोहसिन ज़ैदी: सादगी, एहसास और उर्दू अदब की पहचान

उर्दू अदब की दुनिया में मोहसिन ज़ैदी ने ग़ज़ल...

मख़मूर सईदी: उर्दू अदब का संजीदा और फ़िक्रमंद शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में मख़मूर सईदी का नाम...

Related Articles

Popular Categories