Sunday, July 12, 2026
35.7 C
Delhi

WORK की अनोखी पहल, 400 से ज़्यादा लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प

अंगदान को बढ़ावा देने के लिए विश्व धर्म और ज्ञान संगठन ‘वर्क’ (WORK) ने एक अनोखी पहल की है। ‘वर्क’ संस्थान के ज़रिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मरने के बाद अंगदान करने का फैसला लिया है। संस्थान की 37वीं वर्षगांठ के मौके पर पुणे के आज़म कैंपस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अंगदान आंदोलन के ज़रिए संगठन अंग की इंतज़ार कर रहे रोगियों और अंगदाताओं के बीच अंतर को पाटने की कोशिश कर रहा है। संगठन का दृढ़ संकल्प है कि समाज के हर वर्ग में अंगदान के प्रति अज्ञानता, उदासीनता और गलतफहमियों को दूर कर मानव जीवन को नया जीवन दिया जाए। इस पहल में अंगदान करने का संकल्प लेने वालों में मुसलमानों का एक बड़ा हिस्सा है।

वर्क के कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य कार्य प्रमुख अवैस अंसारी, कार्यकारिणी सदस्य शाहनवाज पठान, कार्यकारिणी सदस्य अनवर अहमद, पुणे जिला समिति की प्रमुख सलमा पठान, महाराष्ट्र राज्य महिला समिति की प्रमुख फौजिया इरफ़ान, इंकलाब जया के विक्रांत सिंह शामिल थे।

विश्व धर्म और ज्ञान संगठन वर्क 1988 में स्थापित एक गैर सरकारी संगठन है। Work आठ देशों में काम करता है। भारत में 200 से ज्यादा ज़िलों में काम कर रहा है। अपनी स्थापना के बाद से संगठन करुणा और सेवा का प्रतीक रहा है। अलग-अलग गतिविधियों के ज़रिए वर्क कई सामाजिक, शैक्षिक और मानवीय पहल करता है। संगठन की अब तक की गतिविधियां धर्म और जाति से ऊपर उठकर मानवता को ऊपर रखना है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: कश्मीर की कला में पश्मीना और आधुनिक चरखा से निखार 

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

कैनबरा से तमिलनाडु तक: ऑस्ट्रेलिया ने लौटाई भारत की 12वीं सदी की चोरी हुई मूर्तियां

सदियों पुरानी विरासत और गौरवशाली अतीत को संजोए हुए...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

Topics

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

अमेरिका कैसे तैयार करता है खेल चैंपियन और उद्योग

ग्लोबल स्पोर्ट्स मेंटरिंग प्रोग्राम की पूर्व प्रतिभागी वैदेही वैद्य...

बेख़ुद देहलवी: दाग़ की रिवायत, दिल्ली की ज़बान और इश्क़ की ख़ूबसूरत शायरी

"आइना देख कर वो ये समझेमिल गया हुस्न-ए-बे-मिसाल हमें।" यह...

जाज़िब क़ुरैशी: उर्दू शायरी की महक से महफ़िलें सजाने वाला फ़नकार 

"तेरी यादों की चमकती हुई मशअल के सिवा,मेरी आंखों...

Related Articles

Popular Categories