Friday, October 16, 2026
23.9 C
Delhi

नौरीन सुल्ताना ने न्यूयॉर्क में पीएम नरेंद्र मोदी को तोहफ़े में दी भारत-अमेरिका की मित्रता दिखाती तस्वीर

हैदराबाद की कलाकार नौरीन सुल्ताना ने न्यूयॉर्क में पीएम नरेंद्र मोदी को एक अनोखी पेंटिंग तोहफ़े में दी है। जिसमे पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तस्वीर बनी है। पेंटिंग का नाम ‘भारत और अमेरिका की मित्रता’ है, जो दोनों देशों के बीच मज़बूत हो रहे संबंधों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गई नौरीन की पेंटिंग न केवल एक कलाकृति है, बल्कि यह भारतीय और अमेरिकी लोगों के बीच एकता और सहयोग का प्रतीक है। अपने काम के ज़रिए, नौरीन ने न केवल भारत और अमेरिका की मित्रता को सम्मानित किया है, बल्कि एक ऐसी दुनिया की भी झलक दी है जहाँ कला, संस्कृति, और एकता सीमाओं को पार करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेंटिंग को सराहा और कहा कि वर्तमान प्रशासन ने न केवल मजबूत राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर शांति और सहयोग को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नौरीन सुल्ताना को कला की कौन सी ख़ासियत अलग बनाती है

एक कलाकार के रूप में नौरीन सुल्ताना की यात्रा ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उनकी कला की अनोखी शैली और संस्कृति को प्रदर्शित करने का विशेष तरीका उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाता है। 2023 में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर उनकी प्रदर्शनी “हैदराबाद की सुंदरता” के रूप में लगाई गई थी, जिसमें उन्होंने हैदराबाद की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और वास्तुकला को प्रस्तुत किया था।

नौरीन की कला का उद्देश्य सिर्फ ख़ूबसूरती ही नहीं, बल्कि एकता और शांति का संदेश फैलाना भी है। एक कलाकार और एक मां नौरीन सुल्ताना की कहानी प्रेरणा देती है कि कला का उद्देश्य सौंदर्य से परे है। कला संवाद का ज़रिया है, एकता का प्रतीक है और विश्व को जोड़ने का जरिया है। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.com पर जाएं

ये भी पढ़ें: मोर के पंख पर भील पेंटिंग उकेरने वाले जोधपुर के पहले चित्रकार मांगीलाल

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories