Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

नदीम अज़मत ने मेवात का नाम किया रोशन, सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में हुआ चयन

हरियाणा के नूंह ज़िले के फिरोजपुर झिरका इलाके के होनहार खिलाड़ी नदीम अज़मत ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पांडिचेरी क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होकर मेवात का नाम रोशन किया है। नदीम, पूर्व पशुपालन मंत्री स्वर्गीय चौधरी अज़मत खान के पौत्र और पूर्व डिप्टी स्पीकर मोहम्मद आज़ाद व पूर्व विधायक रहीस ख़ान के भतीजे हैं। इस ख़बर से मेवात में जश्न का माहौल है, और हर कोने से बधाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। 

पूरे मेवात के लिए गर्व का पल- नदीम के पिता

नदीम के सिलेक्शन ने पूरे मेवात में गर्व और खुशी की लहर दौड़ा दी है। उनके परिवार, दोस्तों और क्रिकेट प्रेमियों ने इसे मेवात के लिए ऐतिहासिक पल बताया। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके शानदार भविष्य की कामना कर रहे हैं। नदीम के पिता, नीम खेड़ा गांव के सरपंच हाजी इलियास, ने कहा, “ये पूरे मेवात के लिए गर्व का पल है। नदीम ने हमेशा पढ़ाई और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उसने हमारा और पूरे क्षेत्र का सिर ऊंचा किया है।”

राजनीति से क्रिकेट तक का सफ़र

नदीम के परिवार की जड़ें राजनीति में गहरी हैं। उनके दादा चौधरी अज़मत खान ने मेवात के विकास में अहम भूमिका निभाई। वहीं उनके चाचा मोहम्मद आज़ाद और रहीस ख़ान भी राजनीति में अपना योगदान दे चुके हैं। अब नदीम ने अपने परिवार की इस परंपरा को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का ज़िम्मा उठाया है।

एक्स डिप्टी स्पीकर मोहम्मद आज़ाद ने कहा, “नदीम की ये उपलब्धि पूरे मेवात के युवाओं के लिए प्रेरणा है। हमें विश्वास है कि वह अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेगा।”

मेवात के शाहबाज़ अहमद के बाद नदीम अज़मत दूसरा ऐसा नाम है जो क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक बना है। शाहबाज़ ने रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में अपने खेल से पहचान बनाई थी। अब मेवात के लोग नदीम से भी ऐसी ही उम्मीदें कर रहे हैं। शाहबाज़ अहमद के गांव के लोगों ने भी नदीम की सफलता पर खुशी जताई और कहा, “शाहबाज़ के बाद अब नदीम मेवात का नाम रोशन करेगा। उसकी मेहनत उसे भारतीय क्रिकेट टीम तक ज़रूर ले जाएगी।”

नदीम के चयन के बाद उनके परिवार और दोस्तों में उत्साह है। उनके बड़े भाई जुनैद और दोस्तों सलमान, आकिब, असलम, और शाहिद ने कहा, “हम हमेशा से नदीम के बड़े मौके़ का इंतज़ार कर रहे थे। अब जब वो सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में खेलने जा रहा है, तो हमें उस पर गर्व है। हमें यकीन है कि वे अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीतेंगे।”

नदीम अज़मत ने क्रिकेट की शुरुआत कम उम्र में ही कर दी थी। उनके समर्पण और मेहनत ने उन्हें पांडिचेरी टीम में जगह दिलाई। अब उनके प्रदर्शन को लेकर मेवात के लोग उत्साहित हैं और चाहते हैं कि वह जल्द ही रणजी ट्रॉफी, आईपीएल और भारतीय टीम में शामिल हों। नदीम की सफलता ने ये साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर सपना पूरा हो सकता है। मेवात को यकीन है कि वह शाहबाज अहमद की तरह न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: जयपुर की वीणा, मीणा जनजाति की कला को दे रहीं नई पहचान

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories