Saturday, June 13, 2026
31.3 C
Delhi

अपने शौक को कमाई का ज़रिया बनाने वाली मुशफिका हुसैन

गुवाहाटी की रहने वाली मुशफिका हुसैन ने अपने शौक को कमाई का ज़रिया बनाया है। वो एक टीचर हैं और अपने खाली समय में वो कपड़ों पर कढ़ाई करती हैं। उन्होने आवाज़ द वॉयस को बताया कि उन्हे बचपन से कढ़ाई करना पसंद था। वो बच्चों को पढ़ाने के बाद अपनी थकान दूर करने के लिए छोटी मोटी कढ़ाई किया करती थीं। उन्होंने पहले रिबन कढ़ाई करना शुरू किया था वह कहती है कि रिबन कढ़ाई और साधारण कढ़ाई में कोई बड़ा अंतर नहीं है। लेकिन रिबन कढ़ाई 3D कढ़ाई है, इसलिए किसी भी कपड़े पर ऐसी कढ़ाई करने में बहुत समय और मेहनत लगती है।

उन्होंने इस कढ़ाई को सीखने के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं ली हुई है। उन्होने इंटरनेट और यूट्यूब से देखकर रिबन कढ़ाई करना सीखा। “मैं इंटरनेट से डिज़ाइन देखती हूं लेकिन उनकी नकल नहीं करती। मैंने हमेशा अपनी खुद की तकनीक के साथ कढ़ाई की है।” मुशफिका ने रनर, टेबल क्लॉथ, बैग कुशन कवर, सोफा कवर, डाइनिंग मैट और फोटो फ्रेम पर डिज़ाइन रिबन कढ़ाई की है। उन्हें फेसबुक पेज मुशफिका के रिबन आर्ट’ और इंस्टाग्राम पेज ‘मुशफिका हुसैन05′ के जरिए कई ऑनलाइन ऑर्डर मिलते हैं।

उनके उत्पाद गुवाहाटी के सिलपुखुरी इलाके में बुटीक ‘क्रिएटिव हैंड’ पर भी उपलब्ध हैं। वो कहती हैं कि “अगर किसी व्यक्ति को कोई शौक है, तो वह उसे कमाई का जरिया बना सकता है और आजकल लोग घर बैठे ही कमाई कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।” मुशफिका ने 2022 में गुवाहाटी की महिलाओं को टी ऑक्शन सेंटर में रिबन कढ़ाई की ट्रेनिंग दी है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: मिनिएचर गोल्ड वर्क आर्टिस्ट इकबाल सक्का ने 43 सालों में बनाए 110 विश्व रिकॉर्ड

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अटारी से ननकाना साहिब तक: सोने-जैसी पालकी, रुमाला साहिब और सिख कौम की बेमिसाल एकता

अटारी-वाघा सरहद (हिंदुस्तान): सरहदें भले ही इंसानों को बांटती...

PoJK में तनाव: आर्थिक तंगी से बढ़ा व्यापक राजनीतिक असंतोष

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हालिया अशांति...

भारत का वो शहर जहां पहुंचते ही आप पेरिस पहुंच जाएंगे!

क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की मिट्टी...

Topics

अटारी से ननकाना साहिब तक: सोने-जैसी पालकी, रुमाला साहिब और सिख कौम की बेमिसाल एकता

अटारी-वाघा सरहद (हिंदुस्तान): सरहदें भले ही इंसानों को बांटती...

PoJK में तनाव: आर्थिक तंगी से बढ़ा व्यापक राजनीतिक असंतोष

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हालिया अशांति...

भारत का वो शहर जहां पहुंचते ही आप पेरिस पहुंच जाएंगे!

क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की मिट्टी...

सिख धर्म में Kirpan (कृपाण) की अहमियत और उसका इतिहास

सिख धर्म में हथियारों की पूजा करना और उन्हें...

Related Articles

Popular Categories