Monday, October 5, 2026
32.2 C
Delhi

विजयादशमी: मोहम्मद अहमद और उनके साथियों ने तैयार किया 70 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला

विजयादशमी में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. इस साल दशहरा या विजयादशमी का पर्व मंगलवार 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा. देशभर में इसको लेकर तैयारियां ज़ोरों-शोरों से चल रही हैं. मोहम्मद अहमद पटना में 2001 से रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं. उनके साथ दस से बारह कारीगर मुस्लिम है और एक-दो हिन्दू कारीगर है, जो रावण को रंग-रूप देने का काम करते हैं. ये काम पहले गया के रहने वाले अहमद के चाचा मोहम्मद जमाल करते थे लेकिन अब ये कमान मोहम्मद अहमद ने संभाली है.

इस बार रावण के पुतले की लंबाई 70 फ़ीट रखी गयी है. वहीं मेघनाथ की हाइट 65 फ़ीट और कुंभकरण की भी हाइट 65 फ़ीट है. रावण वध समारोह के दौरान ईको फ्रेंडली पटाखो का इस्तेमाल किया जाएगा. मोहम्मद अहमद बताते हैं, “हम लोग रावण निर्माण में अपनी कला दिखाते हैं. कला का कोई मज़हब नहीं होता. जब से होश संभाला है तब से ही रावण बनाने का काम कर रहे हैं.

पहले रावण का वध करने के लिए बड़ा विस्फोट करना होता था, लेकिन इस बार वध में 20 पटाखे रावण में लगाए गए हैं और 15-15 पटाखे मेघनाथ और कुम्भकरण में लगाए गए हैं. 24 अक्टूबर को इस बार पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह का आयोजन किया जाएगा.

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: कैसे नवरात्र के मौके पर फैसल ख़ान बांट रहे हैं ‘व्रत किट’?

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

क़ाबिल अजमेरी: वो शायर जिसे बीमारी ने छीना, मगर अशआर ने ज़िन्दा रखा 

 वक़्त करता है परवरिश बरसों हादिसा एक दम नहीं...

Farrukhabad Prints: हज़ार साल पुरानी कला, जो आज भी दुनिया के दिलों पर राज करती है

जब बात हिंदुस्तान की हस्तनिर्मित विरासत की होती है,...

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Topics

क़ाबिल अजमेरी: वो शायर जिसे बीमारी ने छीना, मगर अशआर ने ज़िन्दा रखा 

 वक़्त करता है परवरिश बरसों हादिसा एक दम नहीं...

Farrukhabad Prints: हज़ार साल पुरानी कला, जो आज भी दुनिया के दिलों पर राज करती है

जब बात हिंदुस्तान की हस्तनिर्मित विरासत की होती है,...

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Related Articles

Popular Categories