Monday, August 31, 2026
34 C
Delhi

सिविल ऑफिसर और ‘फिट इंडिया’ की एम्बेसडर अनीसा नबी देश को बनाना चाहती हैं हेल्दी

जम्मू-कश्मीर सरकार में सिविल अधिकारी और फिट इंडिया मूवमेंट की एंबेसडर अनीसा नबी देश को फिट और हेल्दी बनाने का प्रयास कर रही हैं। फिट इंडिया एंबेसडर के रूप में अनीसा नबी काफी एक्टिव रहती हैं और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में शामिल रहती हैं।

आपको बता दें कि अनीसा नबी ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और एमबीए पास आउट भी हैं। अनीसा अभी ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात है, और जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी इनके ही पास है। अनीसा अपना परिचय एक खिलाड़ी के रूप में देती हैं। उन्हें जम्मू के विद्यालयों में स्टूडेंट्स को प्रेरणा देने के लिए इनवाइट किया जाता है। अनीसा मास्टर एथलेटिक्स में राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और रजत पदक विजेता हैं। 

अनीसा अक्सर महिला सशक्तिकरण, युवाओं को नशे से दूर करने, खेलों में रुचि ऐसे विषयों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। सामाजिक मुद्दों के सुधार और युवाओं को प्रेरणा देने के लिए अनीसा नबी को कई अवार्ड मिल चुके हैं, साथ ही अनीसा महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए वोंडोरस महिला समुदाय की संस्थापक भी हैं।

अनीसा नबी कश्मीरी कला और शिल्प को आगे बढ़ाने का काफी समर्थन करती हैं। इसका सबूत उनके ऑफिस टेबल पर रखी नक्काशीदार नेम प्लेट है। फिलहाल अनीसा फिक्की फ्लो जेकेएल मैराथन के रजिस्ट्रेशन के लिए अपील कर रही हैं, जो 21 अप्रैल 2024 से शुरू है। इसका रजिस्ट्रेशन प्लेस जम्मू यूनिवर्सिटी है।  

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: वॉलीबॉल स्पाइकर अब्दुल बातेन ने कुछ इस तरह लिखी अपनी कामयाबी की इबारत

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

इफ़्तिख़ार आरिफ़: शायरी में हिजरत, मोहब्बत और रूहानियत की दास्तान

उर्दू शायरी में कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं जो...

Topics

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

बेग़म अख़्तर का शायर

श्रीनगर में अप्रैल 1969 की एक दोपहर जब बरसात...

जमीलुद्दीन आली: दोहों से उर्दू अदब को नया रंग देने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ शायर ऐसे गुज़रे...

Related Articles

Popular Categories