Wednesday, November 11, 2026
29 C
Delhi

अमीर क़ज़लबाश: शायरी में समाज का आईना दिखाने वाले शायर

“उसी का शहर वही मुद्दई वही मुंसिफ़
हमें यक़ीं था हमारा क़ुसूर निकलेगा”

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ शायरों ने अपनी शायरी को दिलों में ऐसा पिरोया। जिनके अल्फ़ाज़ सीधे दिल तक पहुंचते हैं। उनकी शायरी में सिर्फ़ मोहब्बत और जुदाई का ज़िक्र नहीं होता, बल्कि समाज की सच्चाई, इंसानी फ़ितरत और ज़िंदगी के तल्ख़ तजुर्बे भी बयान होते हैं। ऐसे ही शायरों में एक नाम अमीर क़ज़लबाश का है। उन्होंने अपनी ग़ज़लों में आम इंसान के एहसास, उसकी परेशानियों और समाज के दोहरे रवैये को बेहद सादगी के साथ पेश किया।

अमीर क़ज़लबाश की पैदाइश 1943 में दिल्ली में हुयी थी। वह उर्दू के मशहूर शायर होने के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के लिए गीत भी लिखते थे। उनकी शायरी में एक तरफ़ मोहब्बत, उम्मीद और ज़िंदगी के रंग दिखाई देते हैं, तो दूसरी तरफ़ समाज की नाइंसाफ़ी और इंसान के भीतर चलने वाली कशमकश भी महसूस होती है।

“उसी का शहर वही मुद्दई वही मुंसिफ़
हमें यक़ीं था हमारा क़ुसूर निकलेगा”

इस शेर में शायर ने बड़े सलीक़े से उस इंतेज़ाम पर सवाल उठाया है, जहां फ़रियादी और फ़ैसला सुनाने वाला दोनों एक ही तरफ़ होते हैं। ऐसे हालात में इंसाफ़ की उम्मीद करना कितना मुश्किल है, इसे उन्होंने चंद अल्फ़ाज़ में बयां कर दिया है।

अमीर क़ज़लबाश की शायरी में उम्मीद का पहलू भी बेहद ख़ूबसूरत है। वह मुश्किल हालात में भी रोशनी तलाशने का हौसला रखते हैं। 

“मेरे जुनूं का नतीजा ज़रूर निकलेगा
इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा”

इस शेर में अंधेरे के बीच रोशनी की उम्मीद दिखाई देती है। शायर का यक़ीन है कि मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, कोशिश और हौसले से कामयाबी का रास्ता निकल सकता है।

“लोग जिस हाल में मरने की दुआ करते हैं
मैंने उस हाल में जीने की क़सम खाई है”

यह शेर सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का मेल नहीं, बल्कि ज़िंदगी से लड़ने और हार न मानने का पैग़ाम है। जहां दूसरे लोग मुश्किल हालात से परेशान होकर उम्मीद छोड़ देते हैं, वहीं शायर उन्हीं हालात में जीने का हौसला दिखाता है।

अमीर क़ज़लबाश ने फ़िल्मी दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। राज कपूर की फ़िल्म प्रेम रोग (1982) के लिए लिखा उनका गीत ‘मेरी क़िस्मत में तू नहीं शायद’ आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। इस गीत को लता मंगेशकर और सुरेश वाडकर ने अपनी आवाज़ दी थी, जबकि इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था।

वहीं फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली (1985) में उनका लिखा गीत ‘मैं ही मैं हूं’ भी काफ़ी पसंद किया गया। इसे सुरेश वाडकर ने गाया था और संगीत रविंद्र जैन ने दिया था। इन गीतों के ज़रिए उन्होंने फ़िल्मी संगीत में भी अपनी शायरी का रंग बिखेरा।

अमीर क़ज़लबाश की शायरी का सफ़र किताबों के ज़रिए भी आगे बढ़ा। उनका पहला काव्य संग्रह बाज़गश्त 1974 में प्रकाशित हुआ। इसके बाद 1976 में इंकार और 1979 में शिकायतें मेरी सामने आईं। उनकी शायरी के इन संग्रहों को बाद में रुजूअ मंज़रनामा में शामिल किया गया। साल 2006 में फ़ारूक़ अरगली के संकलन के साथ उनकी किताब कुल्लियात अमीर क़ज़लबाश भी प्रकाशित हुई।

अमीर क़ज़लबाश का इंतेकाल 2003 में हुआ, लेकिन उनके लिखे शेर और फ़िल्मी गीत आज भी लोगों की यादों में ज़िंदा हैं। उनकी शायरी की ख़ासियत यह है कि वह मुश्किल बात को भी आसान अल्फ़ाज़ में कह जाते हैं। यही वजह है कि उनके अशआर पढ़ने वाला हर शख़्स उनमें कहीं न कहीं अपनी ज़िंदगी का अक्स देख सकता है।

“इक परिंदा अभी उड़ान में है
तीर हर शख़्स की कमान में है”

यह शेर उनके अंदाज़-ए-बयां की ख़ूबी को दिखाता है। कम अल्फ़ाज़ में गहरी बात कहना ही अमीर क़ज़लबाश की शायरी की असली पहचान है।

ये भी पढ़ें: मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार 

आप हमें Facebook,Instagram,Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब  कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

छठ पूजा: जल, सूर्य और शुक्राने का वो त्योहार जो इंसान को इंसानियत सिखाता है

ज़रा सोचिए... करोड़ों लोग सुबह से पहले, ठंडे पानी...

अज़ीम अमरोहवी: अस्र-ए-हाज़िर के मीर और मर्सिया-निगारी के रौशन चराग़

उर्दू अदब में मर्सिया-निगारी एक बहुत एहतराम वाली सिन्फ़...

तीन सदियों का हुनर, एक अनमोल विरासत-बुंदेलखंड की Bell Metal Craft

Bell Metal Craft:मध्य प्रदेश की उत्तरी सरहद पर बसे...

Mandana: कभी हर आंगन की शान थी ये कला, अब क्यों खो रही है अपनी पहचान?

राजस्थान की मिट्टी में यहां की संस्कृति और परंपराओं...

शौकत थानवी: हंसी के सौदागर और “स्वदेशी रेल” के मुसन्निफ़

उर्दू अदब में बहुत कम किताबों को वो मक़बूलियत...

Topics

अज़ीम अमरोहवी: अस्र-ए-हाज़िर के मीर और मर्सिया-निगारी के रौशन चराग़

उर्दू अदब में मर्सिया-निगारी एक बहुत एहतराम वाली सिन्फ़...

तीन सदियों का हुनर, एक अनमोल विरासत-बुंदेलखंड की Bell Metal Craft

Bell Metal Craft:मध्य प्रदेश की उत्तरी सरहद पर बसे...

Mandana: कभी हर आंगन की शान थी ये कला, अब क्यों खो रही है अपनी पहचान?

राजस्थान की मिट्टी में यहां की संस्कृति और परंपराओं...

शौकत थानवी: हंसी के सौदागर और “स्वदेशी रेल” के मुसन्निफ़

उर्दू अदब में बहुत कम किताबों को वो मक़बूलियत...

Bhai Dooj 2026: तारीख़, शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक रस्में

भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में...

Related Articles

Popular Categories