Monday, November 2, 2026
27.6 C
Delhi

Chail Cricket Ground: दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान, जो आज भी अपनी अनोखी पहचान बनाए हुए है

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भारत में है? जी हां, आप ने सही पढ़ा..! हिमाचल प्रदेश के ख़ूबसूरत हिल स्टेशन चैल में मे मौजूद चैल क्रिकेट ग्राउंड (Chail Cricket Ground), समुद्र तल से करीब 2,444 मीटर (लगभग 7,500 फीट) की ऊंचाई पर है। ये मैदान न सिर्फ अपनी ऊंचाई के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी तारीख़ भी बेहद दिलचस्प है। घने देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरा ये मैदान एक वक़्त था जब गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाए हुए था। आज भी ये मैदान अपनी अनोखी पहचान और खूबसूरती के दम पर लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

इतिहास की गहराई में: एक महाराजा का जुनून

इस मैदान की कहानी साल 1891 से शुरू होती है। पटियाला के क्रिकेट-प्रेमी महाराजा भूपिंदर सिंह अपनी समर कैपिटल शिमला में बनाना चाहते थे, लेकिन अंग्रेज़ अफ़सर लॉर्ड किचनर ने उनका रास्ता रोक दिया और उन्हें शिमला में एंट्री से बैन कर दिया। इस बात से महाराजा बेहद नाराज़ हुए और उन्होंने ठान लिया कि वो अपनी खुद की एक नई समर कैपिटल बनाएंगे। फिर क्या था उन्होंने चैल को अपनी नई राजधानी के तौर पर चुना और साल 1893 में एक पहाड़ी की चोटी को समतल करके ये शानदार क्रिकेट ग्राउंड बनवाया। उस दौर में महाराजा यहां अंग्रेज़ों के साथ क्रिकेट खेला करते थे। ये मैदान अपने आप में एक  Human-Made Marvel है, जिसे महाराजा के क्रिकेट के जुनून ने सबके सामने पेश किया। ये उनकी दूरदर्शिता और हिम्मत की एक मिसाल है कि उन्होंने मुश्किलों के आगे घुटने नहीं टेके और एक ऐसी चीज़ बनाई जो आज भी दुनिया में अपनी पहचान रखती है।

पटियाला के क्रिकेट-प्रेमी महाराजा भूपिंदर सिंह (Image-wikipedia)

एक नज़ारा जो दिल छू ले

चैल क्रिकेट ग्राउंड तीन पहाड़ियों से घिरे गांव चैल में बसा है। एक तरफ़ राजगढ़ हिल पर महाराजा का पैलेस है, दूसरी तरफ़ पंधेवा हिल पर ब्रिटिश रेसिडेंट की रेसिडेंसी है, और तीसरी पहाड़ी साध तिब्बा पर खुद चैल गांव है। इस मैदान के चारों ओर चीड़ और देवदार के घने जंगल हैं। यहां से सतलुज वैली, शिमला और कसौली का नज़ारा रात के वक़्त बेहद खूबसूरत दिखता है। दिन में बर्फ़ से ढकी हिमालय की चोटियां धूप में चमकती हुईं ऐसी लगती हैं जैसे किसी पेंटिंग का मंज़र हो। ये मैदान आज भी चैल मिलिट्री स्कूल के स्कूल प्लेग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल होता है। यहां एक बास्केटबॉल कोर्ट भी है और क्रिकेट ग्राउंड पर फुटबॉल के गोल पोस्ट भी लगे हैं। 

(Image-wikipedia)

स्कूल की छुट्टियों के दौरान इस मैदान का इस्तेमाल पोलो खेलने के लिए भी किया जाता है। यानी ये मैदान एक साथ कई खेलों की मेज़बानी करता है और हर उम्र के लोगों के लिए खुशियों का सामान लाता है।

गिनीज़ रिकॉर्ड्स से लेकर आज तक का सफ़र

एक ज़माना था जब चैल क्रिकेट ग्राउंड गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज था। दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड। ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जो इस मैदान की ख़ासियत को और भी बढ़ा देती है। आज ये मैदान इंडियन आर्मी के कब्ज़े में है और यहां कैडेट ट्रेनिंग होती है।  कुछ जाने-माने टेस्ट क्रिकेटर्स आज भी यहां अपनी सालाना प्रैक्टिस के लिए आते हैं, जो इस मैदान की क्रिकेट के प्रति अहमियत को दिखाता है। ये मैदान आज भी क्रिकेट के प्रति अपना प्यार बनाए हुए है। 

(Image-wikipedia)

एक सुनहरे भविष्य की ओर

आज चैल क्रिकेट ग्राउंड अपनी अनोखी लोकेशन और खूबसूरत माहौल के दम पर लोगों को अट्रैक्ट करता है। इसकी अनोखी लोकेशन और खूबसूरत माहौल इसे इंटरनेशनल मैचों के लिए एक आइडियल वेन्यू बना सकता है और इससे रीजन में टूरिज़्म को भी बढ़ावा मिल सकता है। लोकल यूथ यहां इंटर-स्कूल मैच और दूसरे स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए आते हैं, जो इस मैदान की ज़िंदगी और जोश को दिखाता है।  

 चैल क्रिकेट ग्राउंड भारतीय क्रिकेट के लिए एक अनमोल विरासत है। ये एक वक़्त दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड था और लोकल लोगों के लिए फ़ख़्र का सबब। आज भी ये अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक अहमियत के दम पर लोगों को अपनी तरफ़ खींचता है।  

ये भी पढ़ें-मैसूर की अनोखी विरासत: गंजीफ़ा का फ़ारस से भारत तक का सफ़र, खेल भी, फ़न भी

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

नानक नाम, चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला

दुनिया के अलग-अलग धर्मों में कई ऐसी ख़ास बातें...

जलाल लखनवी: रिंदाना मिज़ाज और दिलकश अंदाज़ के शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में जलाल लखनवी ने अपने...

Topics

नानक नाम, चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला

दुनिया के अलग-अलग धर्मों में कई ऐसी ख़ास बातें...

जलाल लखनवी: रिंदाना मिज़ाज और दिलकश अंदाज़ के शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में जलाल लखनवी ने अपने...

नूह नारवी: दाग़ देहलवी के जानशीन और उर्दू ग़ज़ल के ख़ूबसूरत शायर

उर्दू अदब की तारीख़ में कुछ शख़्सियत ऐसी हैं...

Related Articles

Popular Categories