Tuesday, September 8, 2026
35 C
Delhi

केरल की कसावु साड़ी: सादगी में छिपी शान, सोने की लकीरों वाली संस्कृति की पहचान

केरल की पहचान है कसावु साड़ी (Kerala’s Kasavu Saree), जो अपनी सफेद चमक और सुनहरी किनारी के लिए जानी जाती है। ये सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी है। वो कहानी जो सदियों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है। जब आप कसावु साड़ी पहनती हैं, तो आप सिर्फ एक परिधान नहीं  बल्कि आप अपने ऊपर केरल की 500 साल पुरानी विरासत को सजाती हैं।

Image-pinterest.com

क्या है ये कसावु साड़ी?

कसावु शब्द सुनते ही दिमाग में एक ख़ास इमेज बनती है चमकदार सफेद रंग, जिस पर सोने की ज़री (zari) की बनी हुई किनारी। ये साड़ी अपनी Minimal डिजाइन के लिए मशहूर है, जहां सादगी ही इसकी सबसे बड़ी ख़ूबसूरती है। ‘कसावु’ का मतलब है वो सुनहरी धागा जो इस साड़ी की किनारी में इस्तेमाल होता है। पुराने ज़माने में इस किनारी के लिए असली सोने के धागों का इस्तेमाल होता था,जो इसे और ख़ास बनाता था।

Image-pinterest.com

इतिहास जो सदियों पुराना है

क्या आप जानती हैं कि कसावु साड़ी (Kerala’s Kasavu Saree) की कहानी 19वीं सदी की शुरुआत से जुड़ी है? महाराजा अवट्टम थिरुनल बालरामवर्मा और उनकी साथी उम्मिनी थांबी (Maharaja Avittam Thirunal Balarama Varma and his consort Ummini Thampi) ने त्रावणकोर राजघराने में इस परंपरा को शुरू किया। उन्होंने तमिलनाडु के नागरकोइल से ‘सालिया’ समुदाय के बुनकरों (weavers) को बुलाकर उन्हें सम्मान दिया। इन कारीगरों ने राजपरिवार के लिए हाथ से बुनी हुई सूती साड़ियां बनानी शुरू कीं, और धीरे-धीरे ये कला पूरे केरल में फैल गई।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये साड़ी उन दो-टुकड़ों वाली पोशाक ‘मुंडम नेरियाथुम’ से डेवलप हुई, जो प्राचीन भारत के अंतरिया और उत्तरीय परिधानों से जुड़ी है। बौद्ध, जैन और हिंदू साहित्य में भी इस तरह के परिधानों का उल्लेख मिलता है।

Image-pinterest.com

कब और क्यों पहनी जाती है कसावु साड़ी?

केरल में कसावु साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि हर शुभ अवसर का हिस्सा है-

ओणम और विषु :- इन त्योहारों पर नई कसावु साड़ी पहनना शुभ माना जाता है। विषु के दिन तो विषुक्कानी (शुभ वस्तुओं का संग्रह) के पास नई कसावु साड़ी रखना समृद्धि का प्रतीक है।

शादियां  :- केरल की दुल्हन की पहचान है कसावु साड़ी। सेट मुंडू या ब्राइडल कसावु साड़ी आज भी सबसे पसंदीदा चॉइस है।

नृत्य और सांस्कृतिक आयोजन  :- मोहिनीअट्टम, कैकोट्टिकली और तिरुवथिराक्कली जैसे पारंपरिक नृत्यों में महिलाएं कसावु साड़ी और लाल ब्लाउज पहनती हैं।

कैसे बनती है ये साड़ी?

एक कसावु साड़ी बनाना कोई साधारण काम नहीं है। यह एक कठिन प्रोसेस है जो कई दिनों तक चलती है:

  • सबसे पहले सूती धागों को साफ किया जाता है
  • फिर उन्हें रंगा जाता है और करघे (loom) पर सजाया जाता है
  • बुनकर हाथ से हर धागे को सही जगह पर बिठाता है
  • ख़ास बात यह है कि सुनहरी किनारी साड़ी के साथ ही बुनी जाती है, बाद में नहीं लगाई जाती

आज के दौर में भी जहां मशीनों ने सब कुछ आसान कर दिया है, वहीं कसावु साड़ी की असलियत हाथ से बुनी जाने में ही है। हर साड़ी unique होती है, क्योंकि यह एक इंसान के हाथों की कारीगरी है।

Image-pinterest.com

आज का कसावु: परंपरा और ट्रेंड का मेल

आज की नई पीढ़ी के लिए कसावु साड़ी उतनी ही अट्रैक्टिव है, जितनी उनकी दादी-नानी के जमाने में थी। डिजाइनर इसे नए कट, कंटेम्पररी ब्लाउज और नए तरीकों से ड्रेप करके इसे फिर से ट्रेंडी बना रहे हैं।

अब आपको मिलेंगी:

  • कलरफुल किनारी वाली कसावु साड़ियां (लाल, हरी, या काली बॉर्डर)
  • सिल्क कसावु साड़ियां, जो शादियों के लिए शानदार लगती हैं
  • हल्की और आरामदायक कॉटन कसावु साड़ियां, जो पूरे दिन पहनी जा सकती हैं
Image-pinterest.com

असली कसावु साड़ी की पहचान

अगर आप असली कसावु साड़ी खरीदना चाहती हैं, तो ये बातें याद रखें:

फैब्रिक – प्योर कॉटन या सिल्क-कॉटन ब्लेंड होनी चाहिए
ज़री (Zari) – उसकी चमक भड़कीली नहीं, बल्कि सॉफ्ट होनी चाहिए
बॉर्डर – वह बुना हुआ होना चाहिए, छपा हुआ नहीं
फिनिश – किनारे साफ और बुनावट एकसमान होनी चाहिए

आख़िर क्यों ख़ास है कसावु साड़ी?

कसावु साड़ी की ख़ासियत इसकी Eternal Beauty है। एक तरफ ये केरल की पारंपरिक पहचान है, तो दूसरी तरफ आज के फैशन में भी इसकी गिनती होती है। इसका हल्का सूती कपड़ा इसे पूरे दिन पहनने लायक आरामदेह बनाता है, वहीं सुनहरी किनारी इसे शाही अहसास देती है।

ये एक ऐसी साड़ी है जो मां से बेटी को ट्रांसफर होती है, जो पीढ़ियों को जोड़ती है। जब आप कसावु साड़ी पहनती हैं, तो आप सिर्फ एक त्योहार या समारोह का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि आप एक thousand साल पुरानी उस कहानी का हिस्सा बन जाती हैं, जिसे केरल के बुनकरों ने अपने खून-पसीने से बुना है।

यही तो है इसकी खूबसूरती सादगी में छिपी वो शान, जो सोने की लकीरों से भी ज्यादा कीमती है। 

ये भी पढ़ें-त्रिपुरा की रिसा: जो बुनती है इतिहास, संजोती है पहचान और बिखेरती है चमक

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हिमाचली बुनाई की कला ‘कुल्लू पट्टी’: हर धागे में बसी है पहाड़ों की कहानी

पहाड़ों की गोद में बसा कुल्लू वैली अपनी खूबसूरती...

IFFJK 2026: कश्मीर बना Global Cinema का नया Hotspot! दुनिया भर की हज़ारों फ़िल्में

सदियों से अपने हुस्न, अपनी शिकारों और अपनी ख़ूबसूरती...

क़ैस जालंधरी: पंजाब का वो शाइर जिसने अपनी सरज़मीन को जन्नत से बरतर कहा

समर चन्द ने अदब की दुनिया में "क़ैस जालंधरी"...

चमकौर से Machhiwara तक: दशमेश पिता का तारीख़ी सफ़र

दिसंबर 1704 ईस्वी की कड़ाके की ठंड वाली पोह...

Topics

हिमाचली बुनाई की कला ‘कुल्लू पट्टी’: हर धागे में बसी है पहाड़ों की कहानी

पहाड़ों की गोद में बसा कुल्लू वैली अपनी खूबसूरती...

IFFJK 2026: कश्मीर बना Global Cinema का नया Hotspot! दुनिया भर की हज़ारों फ़िल्में

सदियों से अपने हुस्न, अपनी शिकारों और अपनी ख़ूबसूरती...

चमकौर से Machhiwara तक: दशमेश पिता का तारीख़ी सफ़र

दिसंबर 1704 ईस्वी की कड़ाके की ठंड वाली पोह...

आग़ा जानी कश्मीरी: उर्दू अदब और बॉलीवुड के दरमियान एक नाम

बॉलीवुड की शुरुआती फ़िल्मों में जब भी साहित्यिक और...

धारवाड़ की कसूती कढ़ाई: हाथों की करामात, चालुक्य काल की पहचान

कर्नाटक की हरी-भरी पहाड़ियों और मैदानों के बीच बसा...

जुरअत क़लंदर बख़्श: लखनवी शायरी के एक नए रंग का शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में जुरअत का नाम एक...

Related Articles

Popular Categories