Tuesday, August 4, 2026
31.6 C
Delhi

मौलाना जलालुद्दीन रूमी: इश्क़, रूहानियत और इंसानियत की रोशन दास्तान

दुनिया-ए-अदब में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ़ शायर नहीं, बल्कि एक पूरी सोच, एक पूरा ज़माना बन जाते हैं। मौलाना जलालुद्दीन रूमी भी ऐसा ही एक नाम है एक सूफ़ी दरवेश, एक आलिम, और सबसे बढ़कर इश्क़-ए-हक़ीक़ी के अलमबरदार। उनकी शायरी में मोहब्बत है, रूहानियत है और इंसान को ख़ुदा से जोड़ने का एक ख़ूबसूरत रास्ता भी।

रूमी की पैदाइश 30 सितम्बर 1207 में फ़ारस के मशहूर शहर बल्ख़ में हुयी। उनके वालिद, बहाउद्दीन वलद, अपने दौर के बड़े आलिम और सूफ़ी थे। उनके इल्म और असर का आलम ये था कि दूर-दूर से लोग उनसे फ़तवे लेने और नसीहत सुनने आते थे। 

लेकिन वक़्त ने करवट ली और कुछ सियासी मतभेदों की वजह से उन्हें अपना वतन छोड़ना पड़ा। रूमी उस वक़्त सिर्फ़ पांच-छह साल के थे। ये सफ़र सिर्फ़ शहरों का नहीं था, बल्कि एक ऐसी रूहानी यात्रा थी, जिसने रूमी की शख़्सियत को तराशा।

निशापुर में मशहूर सूफ़ी संत फ़रीदुद्दीन से मुलाक़ात हुई। उन्होंने छोटे रूमी को देखा और फ़ौरन पहचान लिया कि ये बच्चा आम नहीं है। उन्होंने कहा—
“ये बच्चा एक दिन पूरी दुनिया में इश्क़-ए-इलाही की आग जला देगा।”

ये अल्फ़ाज़ सिर्फ़ तारीफ़ नहीं थे, बल्कि एक सच्ची पेशगोई थी, जो आगे चलकर हक़ीक़त बनी।

इल्म की तलाश और ज़िंदगी का सफ़र

रूमी का परिवार कई शहरों से गुज़रता हुआ आख़िरकार तुर्की के शहर क़ोन्या में बस गया। यही शहर उनकी पहचान बना। यहां उनके वालिद ने एक मदरसा क़ायम किया। वालिद की वफ़ात के बाद रूमी ने इल्म की राह को और मज़बूती से अपनाया।

उन्होंने दमिश्क और हलब जैसे शहरों में जाकर तालीम हासिल की। उनकी इल्मी क़ाबिलियत इतनी बढ़ गई कि उन्हें “सुल्तान-उल-उलेमा” यानी “उलेमा का सरदार” कहा जाने लगा।

वो एक बड़े आलिम थे, लोगों को दीन की राह दिखाते थे, फ़तवे देते थे और तालीम भी देते थे। लेकिन उनकी ज़िंदगी में अभी वो रंग नहीं आया था, जो उन्हें “रूमी” बनाता है।

शम्स तबरेज़ी ने खोला  इश्क़-ए-हक़ीक़ी का दर 

रूमी की ज़िंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उनकी मुलाक़ात शम्स तबरेज़ी से हुई। शम्स एक सूफ़ी दरवेश थे बेख़ौफ़, बेपरवाह और रूहानियत में डूबे हुए।

शम्स ने रूमी के अंदर छुपे हुए इश्क़ को जगाया। उन्होंने उन्हें बताया कि सिर्फ़ इल्म ही सब कुछ नहीं, बल्कि असली रास्ता मोहब्बत और तजुर्बे से होकर जाता है।

इस मुलाक़ात के बाद रूमी की ज़िंदगी बदल गई। उन्होंने किताबों से ज़्यादा दिल की आवाज़ को सुनना शुरू किया। उनकी शायरी में एक “मस्ताना रंग” आ गया. एक ऐसा रंग जो आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है।

शम्स की जुदाई और दर्द का असर

लेकिन ये रिश्ता ज़्यादा दिन तक कायम नहीं रह सका। शम्स की बढ़ती अहमियत से कुछ लोग जलने लगे। कहा जाता है हालात इतने बिगड़े कि शम्स को मार दिया गया (या वो ग़ायब हो गए)।

इस हादसे ने रूमी को अंदर से तोड़ दिया। वो ग़म में डूब गए, दुनिया से किनारा कर लिया और ख़ुदा की तलाश में और गहराई में उतर गए।

इसी दर्द ने उनकी शायरी को और गहराई दी। उन्होंने अपने जज़्बात को अल्फ़ाज़ में ढालना शुरू किया और यहीं से पैदा हुई उनकी मशहूर किताब “दीवान-ए-शम्स”

मसनवी: रूहानियत की किताब

रूमी की सबसे मशहूर रचना है “मसनवी”, जिसे सूफ़ी अदब की सबसे अहम किताबों में गिना जाता है। इसमें करीब 26,000 शेर हैं, जो 6 हिस्सों में बंटे हैं।

मसनवी सिर्फ़ शायरी नहीं, बल्कि ज़िंदगी का फ़लसफ़ा है। इसमें कहानियों के ज़रिए इंसान को सिखाया गया है—

  • ख़ुदा से मोहब्बत कैसे की जाए
  • बुराई से कैसे बचा जाए
  • और इंसानियत को कैसे अपनाया जाए

रूमी मानते थे कि “इश्क़ ही वो रास्ता है, जिससे इंसान ख़ुदा को समझ सकता है।”

मसनवी की शुरुआत “नय” (बांसुरी) की आवाज़ से होती है। ये बांसुरी असल में इंसान की रूह का प्रतीक है, जो अपने असल यानी ख़ुदा से जुदा होकर तड़प रही है।

रूमी कहते हैं कि इंसान की ज़िंदगी इसी तलाश का नाम है अपने रब से मिलने की चाह।

दरवेशों की रिवायत और रक़्स में इबादत

रूमी ने “मौलवी दरवेश” सिलसिला शुरू किया, जिसे आज “Whirling Dervishes” के नाम से जाना जाता है।

ये दरवेश घूम-घूमकर (रक़्स करते हुए) इबादत करते हैं। उनके लिए ये नाच नहीं, बल्कि एक रूहानी जुड़ाव है एक ऐसा पल, जहां इंसान अपने आप को भूलकर ख़ुदा में खो जाता है।

आख़िरी सफ़र और विरासत

रूमी का इंतकाल 17 दिसम्बर 1273 को क़ोन्या में हुआ। उनकी मज़ार आज भी एक रूहानी जगह है, जहां हर साल लोग उनकी याद में इकट्ठा होते हैं।

उनकी शायरी आज भी दुनिया भर में पढ़ी जाती है। उन्हें फ़ारसी अदब का सबसे बड़ा शायर माना जाता है।

रूमी सिर्फ़ एक शायर नहीं, बल्कि एक एहसास हैं। उनकी बातें, उनकी शायरी और उनका फ़लसफ़ा आज भी इंसान को सुकून देता है।

ये भी पढ़ें: इक़बाल अशहर: “उर्दू है मिरा नाम…” से पहचान बनाने वाले शायर की अदबी दास्तान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

नवाज़ देवबंदी: मोहब्बत, जज़्बात और इंसानियत के शायर 

उर्दू शायरी की दुनिया में नवाज़ देवबंदी का नाम...

घर में कभी रोटी की भी फ़िक्र थी, वहीं से Mehakpreet ने Medical Professional बनने की कहानी लिखी

कुछ कहानियां ज़िंदगी के मुश्किल दौर की याद दिलाती...

चिड़िया टापू: प्रकृति का वो हसीन ख्वाब जहां परिंदे बयां करते हैं यहां के राज़

अंडमान के दक्षिणी छोर पर बसा ये जन्नतनुमा मकाम,जहां...

नाज़िश प्रतापगढ़ी: तरक़्क़ीपसंद फ़िक्र और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में नाज़िश प्रतापगढ़ी का नाम...

Topics

नवाज़ देवबंदी: मोहब्बत, जज़्बात और इंसानियत के शायर 

उर्दू शायरी की दुनिया में नवाज़ देवबंदी का नाम...

चिड़िया टापू: प्रकृति का वो हसीन ख्वाब जहां परिंदे बयां करते हैं यहां के राज़

अंडमान के दक्षिणी छोर पर बसा ये जन्नतनुमा मकाम,जहां...

नाज़िश प्रतापगढ़ी: तरक़्क़ीपसंद फ़िक्र और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में नाज़िश प्रतापगढ़ी का नाम...

दाता गंज बख़्श अली: तसव्वुफ़ और इल्म की रोशन मिसाल

हज़रत अली हुज्वेरी रहमतुल्लाहि अलैह, जिन्हें दुनिया दाता गंज...

प्रकृति के दो अनमोल रत्न: सुंदरवन और पश्चिमी घाट की कहानी

प्रकृति ने भारत को जो तोहफे दिए हैं, उनमें...

अमीर बख़्श साबरी: इश्क़, अकीदत और सूफ़ियाना शायरी के अलमबरदार

अमीर बख़्श साबरी का शुमार हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के...

Related Articles

Popular Categories