Sunday, November 22, 2026
25 C
Delhi

सांची का स्तूप: मूर्तिकला और नक़्क़ाशी का बेमिसाल संगम

सांची का स्तूप, हिंदुस्तान की तारीख़ी तामीरात और फ़ुनून-ए-लतीफ़ा का एक बेहतरीन नमूना है। ये स्तूप मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले में वाक़े है और इसे बौद्ध फ़न और तहज़ीब का निशान माना जाता है। ये न सिर्फ़ हिंदुस्तान में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी नक़्क़ाशी और मूर्तिकला की ख़ूबसूरती की वजह से मशहूर है। इसकी दीवारों, तोरण दरवाज़ों और गुंबद पर की गई नक्क़ाशी बौद्ध मज़हब के मुख़्तलिफ़ पहलुओं को बयान करती है।

सांची के स्तूप की तारीख़

सांची का स्तूप तीसरी सदी क़ब्ल मसीह में सम्राट अशोक ने तामीर करवाया था। इसे असल में गौतम बुद्ध के असार-ओ-अमानात को महफ़ूज़ करने के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में मुख़्तलिफ़ सल्तनतों के दौर में इसमें तौसीक और तब्दीलियां की गई। मौर्य, शुंग, कुषाण और गुप्त दौर में इस स्तूप की नक़्क़ाशी और मूर्तिकला में तरक़्क़ी होती रही और इस पर नए अंदाज़ के नक़्श-ओ-निगार बनाए गए।

Sanchi Stupa

मूर्तिकला और नक़्क़ाशी की ख़ास बातें

सांची के स्तूप की सबसे बड़ी ख़ासियत इसकी बेमिसाल नक़्क़ाशी और मूर्तिकला है, जो हमें उस दौर के समाजी, मज़हबी और तहज़ीबी पहलुओं की झलक दिखाती है।

1. तोरण दरवाज़ों की नक़्क़ाशी (Torana Carvings)

सांची स्तूप के चारों जानिब चार तोरण दरवाज़े बनाए गए हैं। ये दरवाज़े चारों दिशाओं में वाक़े हैं और इन पर बारीक और ख़ूबसूरत नक़्क़ाशी की गई है। इन दरवाज़ों की नक़्क़ाशी में बुद्ध की ज़िंदगी की अहम वाक़ियात, जातक कहानियां और बौद्ध मज़हब के फैलाव को बयान किया गया है।

Eastern Torana: इसमें बुद्ध की पैदाइश और उनके इल्म हासिल करने की अहम घटनाएं बयान की गई हैं।

Western Torana: इसमें बुद्ध के मुख़्तलिफ़ मोजज़ात और उनकी तालीमात का तसव्वुर मिलता है।

Northern Torana: इसमें बुद्ध के निर्वाण (Nirvana) की झलक मिलती है।

Southern Torana: इसमें सम्राट अशोक की बौद्ध मज़हब में आस्था और उनके तबलीग़-ए-मज़हब की कहानियां बयान की गई हैं।

2.  स्तूप की रेलिंग और पैनलों की नक़्क़ाशी

स्तूप की रेलिंग और उसके पैनल पर भी बेहद ख़ूबसूरत नक़्क़ाशी की गई है। इन पर हाथी, घोड़े, शेर, कमल और बोधि दरख़्त जैसी मुक़द्दस शक्लें उकेरी गई हैं। ये निशान बुद्ध की ज़िंदगी, उनकी तालीमात और बौद्ध मज़हब की गहरी जज़्बातियत को उजागर करते हैं।

3. बुद्ध की मूर्तिकला (Buddha’s Iconography)

सांची स्तूप की एक अहम ख़ासियत यह भी है कि इसमें बुद्ध की मूर्तियां बहुत कम नज़र आती हैं। शुरुआती बौद्ध फ़न में बुद्ध को सीधा दिखाने के बजाय अलामतों के ज़रिए पेश किया जाता था।

बोधि दरख़्त (Bodhi Tree): यह बुद्ध के इल्म हासिल करने का निशान है।

धर्मचक्र (Dharmachakra): यह बौद्ध मज़हब की तबलीग़ और तालीमात का निशान है।

क़दमों के निशान (Footprints): यह बुद्ध की मौजूदगी और उनके असरात का निशान है।

Sanchi Stupa

नक़्क़ाशी में समाजी और तहज़ीबी झलक

सांची की नक़्क़ाशी और मूर्तिकला सिर्फ़ मज़हबी मज़ामीन तक महदूद नहीं है, बल्कि इसमें उस दौर के समाज, तहज़ीब और रोज़मर्रा की ज़िंदगी की झलक भी नज़र आती है।

नक़्क़ाशी में किसानों, ताजिरों, मौसिक़ारों और रक़्क़ासों को दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि उस दौर में फ़न-ओ-सनअत को बहुत एहमियत दी जाती थी।

कुछ नक़्क़ाशियों में हाथियों, घोड़ों और रथों को भी दिखाया गया है, जिससे उस वक़्त की सफ़र-ओ-तिजारत की हालत का अंदाज़ा होता है।

दीवारों पर उकेरी गई जातक कहानियां यह बताती हैं कि उस दौर में अख़लाक़, सख़ावत और रहमदिली को कितना अहम समझा जाता था।

सांची स्तूप की नक़्क़ाशी हिंदुस्तानी फ़न-ए-महारा का बेहतरीन नमूना है। इस पर जिस बारिक़ी से संगतराशी की गई है, वह उस दौर के फनकारों की आला सलाहियतों को ज़ाहिर करता है।

संगतराशों ने पत्थरों को इस तरह तराशा है कि उनके चेहरे और हाव-भाव बेहद क़ुदरती मालूम होते हैं। फूलों की डिज़ाइन, हैवानात की शक्लें और इंसानी तसावीर इतनी दिलकश है कि देखने वाले आज भी उन पर हैरान रह जाते हैं।

Sanchi Stupa

सांची का स्तूप: एक आलमी विरासत

सांची का स्तूप न सिर्फ़ हिंदुस्तानी फ़न-ओ-तहज़ीब का मरकज़ है, बल्कि ये पूरी दुनिया में बौद्ध मज़हब के फैलाव और उसके अमन-ओ-शांति के पैग़ाम का भी अज़ीम निशान है। सांची क स्तीप यूनेस्को (UNESCO) की आलमी विरासत (World Heritage Site) की फ़ेहरिस्त में शामिल है और दुनिया भर के सियाहों और माहिरीन को अपनी तरफ़ खींचता है।

सांची का स्तूप अपनी मूर्तिकला और नक़्क़ाशी की वजह से न सिर्फ़ बौद्ध मज़हब के मानने वालों के लिए अहमियत रखता है, बल्कि ये पूरी इंसानियत के लिए एक तारीख़ी विरासत है।

ये भी पढ़ें:अमीर ख़ुसरो: शायरी, सूफ़ियत और हिन्दुस्तानी तहज़ीब का नायाब नगीना

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

Mohd Saboor Ali
Mohd Saboor Alihttps://hindi.dnn24.com/
मोहम्मद सबूर अली DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग और वीडियो प्रोडक्शन में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे शिक्षा, सफलता की कहानियों, पॉडकास्ट और उर्दू शायरी से जुड़ी ख़बरों को कवर करते हैं। पहले वे ‘Khel Cafe’ और ‘Jandarshan News’ के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में एमए की पढ़ाई पूरी की और साल 2026 में Exchange4Media की ओर से उन्हें Urdu Journalism Award से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

गोपाल मित्तल: कलम से अदब को नया नज़रिया देने वाले साहित्यकार

उर्दू साहित्य की दुनिया में गोपाल मित्तल का नाम...

अर्श मलसियानी: उर्दू शायरी में मोहब्बत, ज़िंदगी और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अर्श मलसियानी एक ऐसे...

Guru Nanak Dev जी का संपूर्ण जीवन: एक ऐतिहासिक अध्ययन (भाग 1)

गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Dev) के आगमन...

अजमल सिद्दीक़ी: जदीद ख़्याल और ख़ूबसूरत अल्फ़ाज़ से शायरी को देते हैं नई पहचान

अजमल सिद्दीक़ी ऐसे ही शायरों में शामिल हैं। उनकी...

Topics

गोपाल मित्तल: कलम से अदब को नया नज़रिया देने वाले साहित्यकार

उर्दू साहित्य की दुनिया में गोपाल मित्तल का नाम...

Guru Nanak Dev जी के चरणों से जुड़ी पाकिस्तान की ऐतिहासिक जगहें

1947 में देश के बंटवारे के दौरान कई गुरुद्वारे...

Related Articles

Popular Categories