Wednesday, September 2, 2026
30 C
Delhi

मिज़ान सिद्दीक़ी कैसे विदेशों में भारतीय भोजन को कर रहे फेमस?

फ़ूड ब्लॉगर मिज़ान सिद्दीकी सिर्फ इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी भारतीय भोजन को फेमस कर रहे हैं। वो ‘दिल्ली का भुक्कड़’ नाम से एक चैनल चलाते हैं। जिसमें अलग-अलग तरह के भारतीय भोजन की वीडियो को अपलोड करते हैं। उनकी वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके चैनल के दर्शक कनाडा, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, फ्रांस, स्वीडन, स्पेन, ब्रिटेन, और अमेरिका से हैं। उनके चैनल पर एक लाख से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं।

मिज़ान भारतीय भोजन के साथ-साथ फ़ारसी व्यंजनों की परंपरा को भी ज़िंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं। उनके प्रयासों के चलते उन्हें मुंबई के कायनी बेकरी में फ़ारसी भोजन और बेकरी उत्पादों के उद्घाटन के लिए इनवाइट किया गया था।

मिज़ान को भारतीय भोजन की खुशबू और स्वाद का अपना अनुभव लोगों के साथ बांटना पसंद है। आम लोग हो या कोई राजनेता या फिर एथलीट हर कोई बाहर जाने से पहले उनके ब्लॉग को देखता है।

मिज़ान नोएडा से कानून और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं। उनके पिता एक वकील है, वहीं मिज़ान की मां कनाडा में बतौर गाइड काम करती हैं। उनकी बड़ी बहन लंदन में बतौर वकील काम कर रही हैं। मिज़ान का पुरानी दिल्ली से गहरा रिश्ता है। उनके चाचा आफ़ताब सिद्दीकी नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन के अध्यक्ष थे।

मिज़ान पिछले तीन सालों से कनाडा में रहते है। उन्होंने अपने फूड ब्लॉग दिल्ली का भुक्कड़ के ज़रिए हज़ारों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। मिज़ान लंदन के नोआकी टाउन के पास एक ‘दिल्ली का भुक्कड़’ नाम से रेस्टोरेंट खोलने का प्लान बना रहे हैं। इसके अलावा कनाडा के एग्लिन टन में भी एक रेस्तरां खोलना चाहते हैं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Green Man of U.P: प्रदीप डाहलिया मुफ़्त में देते हैं पौधे, लेकिन पूरी करनी होती है ये शर्त

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories