Tuesday, September 1, 2026
30 C
Delhi

इंटरनेशनल कराटे के ‘छठवें वर्ल्ड मीट’ के लिए भारतीय टीम में नामित हुए मोहम्मद अली वारिस

मोहम्मद अली वारिस का टैलेंट अब सरहद पार पहुंच चुका है। नवंबर 2024 में होने वाले इंटरनेशनल कराटे के छठवें वर्ल्ड मीट के लिए इंडियन टीम में उनका चयन हुआ है। गोल्डन बॉय मोहम्मद अली वारिस के कोच बताते हैं कि “वो साल 2025 में इंडोनेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के सातवें वर्ल्ड मीट में भी हिस्सेदारी करेगा। वारिस का मकसद इंडोनेशिया से भी गोल्ड मेडल लेकर आना है और अपने हिंदुस्तान का नाम रोशन करना है।”

अली वारिस ने थाईलैंड में हुए इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में लगातार तीन बार गोल्ड जीता। इसके अलावा वो अपने हुनर के दम पर इंडोनेशिया के राजा हिज मैजेस्टी सेनी विजया नताकुसुम से ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। वो इन दिनों कोलकाता के मौलाली स्थित रामलीला पार्क मैदान में दिन रात कराटे की बारीकियां सीख रहे हैं।

स्पोर्ट्स के अलावा आईपीएस बनने का है सपना

कोलकाता के रहने वाले अली वारिस सेंट अगस्टिन डे स्कूल में क्लास 6 में पढ़ते हैं। अली वारिस पढ़ने में भी काफी अच्छे है। उनके कोच कहते हैं कि वो अपनी पढ़ाई पर भी फोकस देते हैं और कराटे पर भी। वो अपने लक्ष्य का पक्का है। कराटे बॉय मोहम्मद अली वारिस का सपना है कि बड़े होकर आईपीएस अफसर बनें। वो कहते है कि देश के लिए वह गोल्ड मेडल भी लाते रहेंगे और पढ़ाई कर आईपीएस अफसर भी बनेगें।

मोहम्मद अली वारिस के पिता बाशिंदा शाहजहां वारिस एक शॉप में नौकरी करते हैं। उनके पिता कहते हैं कि ‘’वो छोटी उम्र से ही कराटे का वह दीवाना है। वो दिन-रात मेहनत कर रहा है। कराटे के लिए उसकी लगन देखकर वो भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। बड़ा होकर मोहम्मद अली वारिस कुछ ना कुछ बड़ा बनेगा।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Green Man of U.P: प्रदीप डाहलिया मुफ़्त में देते हैं पौधे, लेकिन पूरी करनी होती है ये शर्त

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories