Monday, June 1, 2026
31.1 C
Delhi

गुवाहाटी की होम बेकर साकीबा मोहम्मद: दादी से सीखा हुनर, बना बिजनेस का आधार

गुवाहाटी के पंजाबरी की रहने वाली साकीबा मोहम्मद अपने लज़ीज़ बेकरी प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग के बेकिंग के हुनर को सीखा और इसे अपना बिजनेस बनाया। साकीबा अपने ब्रांड “बैक ट्री” के ज़रिए केक, ब्रेड, कुकीज़, ब्राउनी जैसे कई उत्पाद बनाती हैं, जो ग्राहकों को काफी पसंद आते हैं। इसके अलावा, वह बिरयानी, हलीम, कोरमा और निहारी भी बनाती हैं।

साकीबा के खाने की ख़ासियत है कि वे ताज़ा और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं इसलिए उनके प्रोडक्ट्स थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन स्वाद और सेहत में बेहतरीन होते हैं। उनका 1 किलो चाय केक 800 रूपये से 1200 में मिलता है, बटर आइसिंग केक 2000 रूपये, और चोको चिप्स कुकीज़ 30 रूपये से 50 रूपये प्रति पीस के बीच मिलती हैं।

होम बेकर साकीबा मोहम्मद को मिल चुके हैं कई पुरस्कार

साकीबा का बेकिंग से जुड़ाव बचपन से शुरू हुआ, जब वह अपनी दादी के साथ शिलॉन्ग में रहती थीं। दादी को रसोई में मदद करते हुए उन्होंने कई पकवान बनाना सीखा। यही शौक आगे चलकर उनके बेकरी बिजनेस की नींव बना। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें केक और कुकीज़ के ऑर्डर मिलने लगे थे। शादी के बाद दुबई जाने के बावजूद उन्होंने अपने इस शौक को नहीं छोड़ा। 2011 में असम लौटने के बाद उन्होंने अपने ग्राहकों की डिमांड पर बेकिंग का काम फिर से शुरू किया।

आज साकीबा अपने दोस्तों और सोशल मीडिया के ज़रिए ऑर्डर लेती हैं। साकीबा को कई कुकिंग प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी मिले हैं। मास्टर शेफ सीजन-3 में पार्टिसिपेट करने के साथ-साथ उन्होंने ‘डियर फ्रेंड’ केक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान, जी प्लस होम बेकर प्रोग्राम में टॉप-3 में जगह और ब्लू पैराडाइज कुकिंग प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार जीता है। वह युवाओं को बेकिंग की ट्रेनिंग भी देती हैं और कई लड़कियों को घर पर बिजनेस शुरू करने में मदद कर रही हैं। साकीबा का मानना है कि हर महिला आत्मनिर्भर बन सकती है, बस उनके पास हुनर और चाहत होनी चाहिए।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: असम के सोनापुर का Mayfair Spring Valley Resort: बच्चों के लिए बना ख़ास किड ज़ोन

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

कॉपरनिकस की दास्तान

ब्लैक डैथ हैजे से फैली महामारी थी जिसने यूरोप...

Topics

कॉपरनिकस की दास्तान

ब्लैक डैथ हैजे से फैली महामारी थी जिसने यूरोप...

रोगाणुओं की प्रतिरोध क्षमता का एआई के ज़रिये मुकाबला

यू.एस. सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भारत के...

भारत की ‘Tea City of India’: जिसकी चाय की चुस्कियां पूरी दुनिया लेती है

भारत में चाय (Tea) लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी...

Related Articles

Popular Categories