Thursday, February 26, 2026
29.6 C
Delhi

बिहार की Mariam Fatima बनीं शतरंज की पहली महिला FIDE मास्टर

हर इंसान में अपनी कहानी लिखने और दुनिया में बदलाव लाने की क्षमता होती है। ऐसी ही एक कहानी है बिहार की Mariam Fatima की, जिन्होंने शतरंज की दुनिया में अपने जुनून और मेहनत से नाम कमाया है। बिहार की Mariam Fatima ने न सिर्फ़ बिहार के लिए इतिहास रचा है, बल्कि लड़कियों और युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।

Mariam Fatima ने शतरंज में बिहार की पहली महिला फिडे मास्टर (WFM) बनने का गौरव हासिल किया है। Director General of Bihar State Sports Authority रविंद्रन शंकरण ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उनके रेटिंग नंबर ने 2100 का आंकड़ा पार कर लिया है। ये सफलता उनके मेहनत और परिवार के सपोर्ट और जुनून का नतीजा है।

Mariam Fatima मुज़फ़्फ़रपुर के चंदवारा जमीरन गाछी की रहने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब वो महज़ 10 साल की थीं, उन्होंने स्कूल में आयोजित Under-9 स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसके लिए उन्होंने अपने पिता से सिर्फ़ 200 रुपये लिए, और यहीं से उनका शतरंज का सफ़र शुरू हुआ। उनकी शुरुआती सफलता ने परिवार को ये विश्वास दिलाया कि वो इस खेल में अपना भविष्य बना सकती हैं। और इसके बाद उनके पिता हर रविवार उन्हें पटना ले जाते ताकि उन्हें ट्रेनिंग मिल सके।

मरियम ने अब तक कई स्टेट लेवल प्रतियोगिताओं में ट्रॉफी और मेडल जीते हैं। 16 साल की उम्र में महिला स्टेट चैंपियन अंडर-19 स्टेट चैंपियन, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर महिला चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित बारबेड़ा डिल वैलिस ओपन चेस चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और इसी के आधार पर उन्हें FIDE की ओर से महिला फिडे मास्टर का खिताब मिला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम का अगला लक्ष्य ग्रैंड मास्टर नॉर्म हासिल करना है। Mariam Fatima की कहानी दिखाती है कि कड़ी मेहनत, लगन और परिवार का साथ किसी भी बच्चे को बड़ी सफलता दिला सकता है। उनके संघर्ष और जीत ने बिहार में शतरंज के लिए नई उम्मीद जगाई है और ये साबित किया है कि अगर हौसला हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Pankaj Kumar की कहानी: फुटपाथ से ‘Oxygen Man’ बनने तक का सफ़र

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: ड्रोन से ड्रग्स तक, पंजाब को अस्थिर करने की पाकिस्तानी कोशिशों का खुलासा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

Topics

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: ड्रोन से ड्रग्स तक, पंजाब को अस्थिर करने की पाकिस्तानी कोशिशों का खुलासा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

हुनर की मिसाल बने बबलू कुमार, PM Vishwakarma मंच पर बढ़ाया बिहार का गौरव

बिहार के गया ज़िले के रहने वाले बबलू कुमार...

Related Articles

Popular Categories