Friday, May 8, 2026
34.1 C
Delhi

पंजाब और ईरान के ऐतिहासिक रिश्ते की दास्तान

“पंजाब” शब्द की शुरुआत

 “पंजाब” शब्द फ़ारसी ज़बान से आया है यह दो शब्दों से मिलकर बना है:

 • पंज यानी “पांच”
• आब यानी “पानी”

इस तरह पंजाब का मतलब हुआ “पांच नदियों की धरती”—सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और झेलम। क्योंकि फ़ारसी ईरान की मुख्य भाषा है, इसलिए पंजाब का नाम ही भारत और ईरान के गहरे रिश्तों की गवाही देता है।

पुरानी यादें और संस्कृति का मेल-जोल

इतिहास के पन्नों को पलटें तो पता चलता है कि रिश्तों की यह नींव बहुत पुरानी है 712 ईस्वी में मोहम्मद बिन क़ासिम के सिंध पर हमले के बाद कई मुस्लिम लोग वहां आकर बस गए। इससे स्थानीय ज़बानों में अरबी का असर बढ़ा और सिंधी भाषा उभरी।

वहीं पंजाब और उत्तर भारत में “हिंदवी” बोली जाती थी। जब महमूद ग़ज़नी ने पंजाब पर हुकूमत क़ायम की, तो धीरे-धीरे फ़ारसी प्रशासन और अदब की ज़बान बन गई।

997 से 1184 तक पंजाब ग़ज़नवी सल्तनत का हिस्सा रहा। इस दौरान:


• फ़ारसी सरकारी और अदबी ज़बान बनी
• ईरान और मध्य एशिया से शायर, आलिम और अफ़सर पंजाब आए
• लाहौर फ़ारसी इल्म और अदब का बड़ा मरकज़ बन गया

क़दीम(पुराने) दौर में फ़ारसी असर

इतिहास बताता है कि, पंजाब के कुछ पश्चिमी हिस्से हज़ारों साल पहले हखामनी साम्राज्य (Achaemenid Empire) का हिस्सा थे। उस समय राजा डेरियस (Darius 522–486 BCE) का शासन था और इस क्षेत्र को ‘सप्त-सिंधु’ (सात नदियों की धरती) कहा जाता था। ये शुरुआती रिश्ते आगे चलकर फ़ारसी असर की मज़बूत बुनियाद बने।

मध्यकाल: फ़ारसी एक पुल की तरह

दिल्ली सल्तनत और मुग़ल दौर में फ़ारसी दरबार की ज़बान बनी रही। कई अहम किताबें फ़ारसी में लिखी गईं, जैसे:

• अकबरनामा (अबुल फ़ज़ल)
• तुज़ुक-ए-जहांगीरी ((जहांगीर की आत्मकथा)
• दबिस्तान-ए-मज़ाहिब (मोहसिन फानी)
• मक़तूबात-ए-इमाम रब्बानी (शेख अहमद सरहिंदी)

इस दौर में गुरु अर्जन देव जी और गुरु हरगोबिंद साहिब जी के समय पंजाब और ईरान के बीच तिजारत (व्यापार) भी खूब फली-फूली, ख़ासकर घोड़ों का व्यापार।

सिख गुरुओं और फ़ारसी का असर

गुरु नानक देव जी की यात्राओं में पश्चिमी इलाक़ों का ज़िक्र मिलता है, जहां फ़ारसी संस्कृति का असर था।

गुरु गोबिंद सिंह जी का मशहूर “ज़फ़रनामा”, जो उन्होंने 1705 में मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब को लिखा, फ़ारसी में था। और यहां तक कि महाराजा रणजीत सिंह के दरबार में भी फ़ारसी प्रशासन की ज़बान बनी रही।

पंजाबियों का ईरान जाना

20वीं सदी की शुरुआत (1900–1920) के बीच अविभाजित पंजाब (ख़ासकर रावलपिंडी) के लोग रोज़गार की तलाश में ईरान गए। वे तेहरान और ज़ाहेदान जैसे शहरों में बसे और कुछ ने खेती भी शुरू की।

Pic Credit: Embassy of the Islamic Republic of Iran in India

आज के ईरान में सिखों की मौजूदगी

ईरान में आज भी छोटे सिख समुदाय रहते हैं। तेहरान में ‘गुरुद्वारा भाई गंगा सिंह सभा’ एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। भारत के बड़े नेता जैसे अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी भी ईरान यात्रा के दौरान यहां जा चुके हैं। यह निशानी इस रिश्ते की गवाही देती है

प्रोफे़सर हरपाल सिंह पन्नू जैसे स्कॉलर्स ने पंजाब और ईरानी इंस्टीट्यूशन्स के बीच एकेडमिक एक्सचेंज में योगदान दिया है, जिससे इंटेलेक्चुअल रिश्ते और मज़बूत हुए हैं।

ज़बान में फ़ारसी की मिठास

आज भी पंजाबी, हिंदी और उर्दू में फ़ारसी के कई शब्द आम हैं, जैसे:
दरवाज़ा, किताब, दुनिया, बाज़ार, ख़बर, जवाब, सवाल, मेहनत, दोस्त, ज़मीन, हुकूमत, अदालत, मोहब्बत, तारीख़, सफ़र, अमन और जंग।

ये शब्द बताते हैं कि सदियों का रिश्ता आज भी हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में मौजूद है।

पंजाब और ईरान का रिश्ता सिर्फ़ इतिहास नहीं, बल्कि तहज़ीब, ज़बान और इंसानी जुड़ाव की कहानी है।

सियासत, तिजारत, हिजरत (migration) और अदब, हर पहलू ने इस रिश्ते को मज़बूत किया है। आज भी यह कनेक्शन हमारी भाषा और संस्कृति में ज़िंदा है, और हमें हमारी साझा विरासत की याद दिलाता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ें

ये भी पढ़ें:  5000 साल पुराना पंजाब: हड़प्पा के उस पार की अनकही दास्तान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Red Chief से RedTape तक: कैसे कानपुर बना भारत का लेदर सिकंदर

एक ज़माने में कानपुर की सड़कों पर अंग्रेजों की...

Topics

Red Chief से RedTape तक: कैसे कानपुर बना भारत का लेदर सिकंदर

एक ज़माने में कानपुर की सड़कों पर अंग्रेजों की...

कथकली मास्क पेंटिंग: केरल की जीवंत विरासत,रंगों की भाषा और भावों का जादू

केरल का शास्त्रीय नृत्य-नाटक कथकली (Kathakali-Kerala's Classical Dance-Drama) सिर्फ...

वहीद जहां बेग़म: तालीम के ज़रिए समाज बदलने वाली शख़्सियत

उर्दू अदब और हिंदुस्तान की तालीमी तारीख़ में कुछ...

Related Articles

Popular Categories