Sunday, November 22, 2026
19.1 C
Delhi

मेजर मोहम्मद अली शाह: एक भारतीय अभिनेता, प्रेरक वक्ता और पूर्व सैन्य अधिकारी की कहानी

मेजर मोहम्मद अली शाह (Major Mohommed Ali Shah) एक भारतीय अभिनेता, प्रेरक वक्ता और पूर्व सैन्य अधिकारी हैं। मेजर मोहम्मद अली शाह की पहली पोस्टिंग 2003 में सीज़फायर से पहले इंडिया पाकिस्तान बॉर्डर पर हुई। दो साल उनकी पोस्टिंग के दौरान उन्होनें जंगल में अनगिनत सांप, बिच्छू, और जेहरीले कीड़ों के बीच बिताए और देश की सुरक्षा के लिए वहां तैनात रहे।

शाह के पिता एक लेफ्टिनेंट जनरल थे। जब अली शाह का नॉर्थ ईस्ट में ट्रांस्फर हुआ तब उनके बॉस उनके पिता ही थे। अली शाह ने मणिपुर और नागालैंड में ड्यूटी की। इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर में देश की सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं प्रदान की जहां उन्हे बतौर कैप्टन के रूप में नियुक्त किया गया था। 

शाह मशहूर अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के भतीजे है। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में शाहीद कपूर, पंकज त्रिपाठी, रणदीप  हुड्डा के साथ अली शाह ने अच्छा बिताया लेकिन किसी कारणवश शाह का एक्टिंग की दुनिया में नहीं जा सके। बाकी एक्टर्स जहां मुम्बई जाकर स्टार्स बने वहीं मोहम्मद अली शाह ने आर्मी ट्रेनिंग शुरू की और यूपीएससी का एग्जाम पास कर, मेजर मोहम्मद अली शाह बनकर अपनी वर्दी पर स्टार्स कमाए।

अगर एक्टिंग की बात करें तो आर्मी और पुलिस मेन की भूमिका अलीशाह ने बखूभी फिल्मों में निभाई है। शाह ने श्रीराम राघवन की एजेंट विनोद, विशाल भारद्वाज की हैदर और तिग्मांशु धूलिया की यारा फिल्मों में अभिनय किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म और मनोरंजन महोत्सव के बोर्ड के सदस्य भी हैं। अपने करियर में अली शाह ने कभी हार नहीं मानी आज वह बुलंद आवाज में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय सेवा की शौर्य और वीर गाथा की फर्क से चर्चा करते हैं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: मेवात के सलमान खान ने सेना को स्वर्ण सहित दो पदक दिलाए

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

Nausheen Khan
Nausheen Khan
नौशीन ख़ान DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता और वीडियो प्रोडक्शन में चार साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल IGNOU से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में एम.ए. कर रही हैं। वह पहले Newslaundry Hindi में इंटर्न और Newsreel Asia में ट्रेनी रह चुकी हैं। उनकी दिलचस्पी फीचर स्टोरीज़, महिलाओं से जुड़े मुद्दों, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों, मनोरंजन ख़बरों, एंकरिंग और वॉइस ओवर में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अजमल सिद्दीक़ी: जदीद ख़्याल और ख़ूबसूरत अल्फ़ाज़ से शायरी को देते हैं नई पहचान

अजमल सिद्दीक़ी ऐसे ही शायरों में शामिल हैं। उनकी...

शबीना अदीब: अपनी शायरी और आवाज़ से मुशायरों में बनाई ख़ास पहचान

कुछ आवाज़ें लफ़्ज़ों से आगे जाकर रूह को छू...

Guru Nanak Dev जी के चरणों से जुड़ी पाकिस्तान की ऐतिहासिक जगहें

1947 में देश के बंटवारे के दौरान कई गुरुद्वारे...

इतिहास का मेहमान बनिए: इस बार 19-25 नवंबर World Heritage Week में टिकट नहीं,सिर्फ़ इश्क़ चलेगा

हिंदुस्तान की सरज़मीं जब अपनी विरासत का जाम पेश...

Topics

Guru Nanak Dev जी के चरणों से जुड़ी पाकिस्तान की ऐतिहासिक जगहें

1947 में देश के बंटवारे के दौरान कई गुरुद्वारे...

धागों में बुनी मिजोरम की कहानी, जानिए क्या है Puanchei की ख़ासियत?

भारत के उत्तर-पूर्व में बसा मिजोरम अपनी ख़ूबसूरत पहाड़ियों,...

‘Guru Ka Lahore’: इतिहास, धार्मिक अहमियत और देखने लायक जगहें

सिख इतिहास कई अनोखी, रूहानी और ऐतिहासिक घटनाओं से...

Related Articles

Popular Categories