Sunday, July 12, 2026
34.2 C
Delhi

पाकिस्तानी कलाकारों की भारतीय फिल्मों में फिर से एंट्री, क्या हैं मायने?

समय के साथ पाकिस्तानी कलाकारों की भारतीय फिल्मों में एंट्री शुरू हो गई है। अब कुछ चर्चित पाकिस्तानी धारावाहिकों को भारतीय टीवी चैनलों पर प्रसारित करने की भी तैयारी चल रही है। हाल ही में आई पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा-3’ में पाकिस्तानी कलाकार नासिर चुनौटी दिखाई दिए थे। इसी तरह इन दिनों सोशल मीडिया पर पंजाबी फिल्म ‘चौपाल’ का ट्रेलर चल रहा है। इसमें पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तेखार ठाकुर के साथ-साथ कई पाकिस्तानी कलाकारों को देखा जा सकता है।

मामला केवल पंजाबी फ़िल्मों तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड की फिल्मों में भी पाकिस्तानी कलाकार करने लगे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ऐनी जाफरी जल्द ही बॉलीवुड फ़िल्म में नज़र आएंगी। ऐनी जाफरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह बॉलीवुड फिल्म निर्माता सरम मोमिन द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म ‘कुक’ में अभिनय कर रही हैं। इसके अलावा, अब पाकिस्तान के लोकप्रिय नाटक ‘मेरे पास तुम हो’ को भारतीय मनोरंजन चैनल पर प्रसारित करने की तैयारी है। साल 2019 में जब अन्य पाकिस्तानी ड्रामा के बीच ड्रामा सीरियल ‘मेरे पास तुम हो’ प्रसारित हुआ तो उसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। यह सिलसिला इतना बढ़ा कि पहली बार किसी नाटक का आखिरी एपिसोड सिनेमाघरों में दिखाने का फैसला किया गया। 

हाल ही में टीवी चैनल जिंदगी ऑफिशियल ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि लोकप्रिय नाटक ‘मेरे पास तुम हो’ जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। खलीलुर रहमान कमर द्वारा लिखित इस नाटक में हुमायूं सईद, अयेजा खान और अदनान सिद्दीकी ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है।

इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Kashmir Art Emporium: कैसे दो Calligraphy Artists की कला ने लूटी लोगों की वाहवाही

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

कैनबरा से तमिलनाडु तक: ऑस्ट्रेलिया ने लौटाई भारत की 12वीं सदी की चोरी हुई मूर्तियां

सदियों पुरानी विरासत और गौरवशाली अतीत को संजोए हुए...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

Topics

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

अमेरिका कैसे तैयार करता है खेल चैंपियन और उद्योग

ग्लोबल स्पोर्ट्स मेंटरिंग प्रोग्राम की पूर्व प्रतिभागी वैदेही वैद्य...

बेख़ुद देहलवी: दाग़ की रिवायत, दिल्ली की ज़बान और इश्क़ की ख़ूबसूरत शायरी

"आइना देख कर वो ये समझेमिल गया हुस्न-ए-बे-मिसाल हमें।" यह...

जाज़िब क़ुरैशी: उर्दू शायरी की महक से महफ़िलें सजाने वाला फ़नकार 

"तेरी यादों की चमकती हुई मशअल के सिवा,मेरी आंखों...

Related Articles

Popular Categories