Wednesday, October 7, 2026
25.5 C
Delhi

मधुरेंद्र कुमार (Madhurendra kumar) ने महज़ 5 सेंटीमीटर पत्ते पर उकेरी PM Modi की तस्वीर, बिहार के आर्टिस्ट का अनोखा स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के पूर्णिया दौरे को लेकर पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। इसी बीच बिहार की मिट्टी से जुड़े एक आर्टिस्ट ने PM Modi के स्वागत के लिए अपनी कला को आगे किया है, जो दिल को छू जा रही है। सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार (Madhurendra kumar) ने सिर्फ़ 5 सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते पर PM Modi की तस्वीर को काफी शानदार तरीके से उकेरा है।

इतनी बारीक और अद्भुत कला कि देखने वाला अपने दांतों तले उंगली चबा लें। पत्ते पर न सिर्फ़ प्रधानमंत्री की तस्वीर है, बल्कि पूर्णिया एयरपोर्ट, अमृत भारत ट्रेन और मिथिला मखाना की झलक भी साफ नज़र आ रही है। ऊपर लिखा है- “वेलकम मोदीजी इन मिथिला बिहार।” ये अनूठी कलाकृति आज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और हर किसी का दिल जीत रही है।

मधुरेंद्र कुमार (Madhurendra kumar), चंपारण ज़िले के बरवाकला गांव के रहने वाले हैं। गांव की सादगी से निकलकर उन्होंने अपने आर्ट को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। रेत और पत्तों पर बनाई गई उनकी आकृतियां, ज़िंदगी, नेचर और परंपरा को जोड़ती हैं। वो दुनिया के पहले लीफ आर्टिस्ट हैं और उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि उन्होंने अब तक 5000 से भी ज़्यादा पत्तों पर ऐसी ही बारीक नक्काशी की है।

उनको ये मुक़ाम मिलना न सिर्फ़ गर्व की बात है, बल्कि पूरे बिहार और भारत का भी सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में बनी ये कलाकृति सिर्फ़ एक कला नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी, वहां की परंपरा और एक कलाकार के जज़्बे की झलक है।

ये भी पढ़ें: 150 आर्ट फॉर्म्स की महारथी Pallavi Rani: India Book of Records से लेकर शारदा सिन्हा तक का सफ़र

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

महेंद्र नाथ: मेहनतकशों की आवाज़ और उर्दू कहानी का एक सच्चा क़लमकार

"तवाइफ़ीयत का मसला तवाइफ़ों को गाली देने से हल...

किन्हाल के खिलौने: लकड़ी में बसी एक सभ्यता की दास्तान

तुंगभद्रा नदी जब कर्नाटक की धरती से गुज़रती है,...

Cab Driver से आर्मी और फिर Rower, Salman Khan कैसे पहुंचे Asian Games तक?

जिस खेल का नाम तक उन्होंने कभी नहीं सुना...

तिब्बत पहुंचने वाली पहली विदेशी महिला

अपने सौवें जन्मदिन पर जब उसने अपना पासपोर्ट रिन्यू...

मीराजी: हिंदुस्तानी फ़िज़ा में रची-बसी एक अनोखी आवाज़ 

उर्दू शायरी के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं...

Topics

 वर्ली पेंटिंग्स: सफ़ेद-काली लकीरों में छुपी हज़ारों साल पुरानी दास्तान 

क़बीलाई समाज हमेशा प्रकृति के सबसे क़रीब रहा है।...

आनंद नारायण मुल्ला: मैं मज़हब छोड़ सकता हूं, मगर मादरी ज़बान उर्दू नही…

हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहज़ीब की जब भी बात होती...

Related Articles

Popular Categories