Sunday, October 4, 2026
34.3 C
Delhi

जामिया की शिक्षिका डॉ. रख़्शंदा रूही मेहदी को उर्दू अकादमी का सम्मान

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीचर और मशहूर कहानीकार, डॉ. रख़्शंदा रूही मेहदी को उनके रचनात्मक लेखन के लिए दिल्ली उर्दू अकादमी सम्मानित करेगी। इस सम्मान के तहत उन्हें 2 लाख रुपये, एक शॉल और स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। डॉ. रूही की साहित्यिक यात्रा प्रेरणा का स्रोत है। उनकी आठ प्रकाशित किताबों में दो कहानी संग्रह, एक शोध पुस्तक अलखदास, और दो उपन्यासों के उर्दू से हिंदी अनुवाद शामिल हैं। उनकी लेखनी ने पाठकों और समीक्षकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

नौलखी कोठी के हिंदी अनुवाद ने दिलाई वैश्विक पहचान दिलाई

पिछले साल, उनके कहानी संग्रह मॉनसून स्टोर को मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी ने ₹50,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया था। उनके साहित्यिक कार्यों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। ख़ासतौर पर, पाकिस्तानी उपन्यास नौलखी कोठी के हिंदी अनुवाद ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी कहानियां समाज की सच्चाइयों और भावनाओं को बहुत गहराई से उजागर करती हैं। उनके साहित्य में प्रेम और संवेदनाओं के रंग हैं, जो पाठकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं। उनकी लेखनी उर्दू और हिंदी दोनों में प्रभावशाली मानी जाती है। डॉ. रूही ने न केवल साहित्य में अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी कहानियों और अनुवाद कार्यों से समाज को भी प्रेरित किया है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: ग़ज़लों की जान, मुशायरों की शान और उर्दू अदब राहत इंदौरी के नाम

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

पंडित हरिचंद अख़्तर: हंसी में छुपी गहरी बात कहने वाला शायर

कुछ शायर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग एक ही...

Topics

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Puneri Pagri: पुणे की सक़ाफ़त, मराठा की शान और GI टैग वाली अनोखी विरासत 

महाराष्ट्र की धरती, जहां वीरों की गाथाएं जन्म लेती...

Related Articles

Popular Categories