Tuesday, September 8, 2026
27 C
Delhi

गुवाहाटी की पाकीज़ा शैकिया की क्रिसमस स्पेशल हेल्दी चॉकलेट

गुवाहाटी की पाकीज़ा शैकिया ने इस क्रिसमस को ख़ास बनाने के लिए अपने हाथों से बनी चॉकलेट तैयार की। इनकी चॉकलेट हाल ही में नेडफी हाट में आयोजित प्री-क्रिसमस मेले में बेहद लोकप्रिय हुई। पाकीज़ा की बनाई चॉकलेट न सिर्फ़ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

पाकीज़ा शैकिया की चॉकलेट ख़ास क्यों है ?

पाकीज़ा ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि वह सुबह की नमाज़ के बाद चॉकलेट बनाना शुरू करती हैं और घर के दूसरे कामों के बाद इसे ग्राहकों तक पहुंचाती हैं। इस साल प्री-क्रिसमस मेले में उन्होने 20 से ज़यादा फ्लेवर और डिज़ाइन की चॉकलेट पेश की, जिन्हें ईसाई समुदाय के साथ-साथ दूसरे धर्मों के लोगों ने बड़े उत्साह से खरीदी। पाकीज़ा चॉकलेट बनाने में स्वच्छता और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का विशेष ध्यान रखती हैं। उनका कहना है कि डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम, पोटेशियम, और ज़िंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। यह मोटापा कम करने, हृदय को स्वस्थ रखने और दांतों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। पाकीज़ा ने चॉकलेट में नट्स, सूखे मेवे, मशरूम डालकर इसे और भी हेल्दी बनाया है।

चॉकलेट बिज़नेस का भविष्य और लाभ

पाकीज़ा का मानना है कि चॉकलेट का कारोबार काफी लाभकारी हो सकता है। उनका कहना है, “आजकल लोग चॉकलेट को जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य ख़ास अवसरों पर गिफ्ट के रूप में पसंद करते हैं। आकर्षक पैकेजिंग और उच्च गुणवत्ता से इस कारोबार को और बढ़ाया जा सकता है।” भविष्य में, पाकीज़ा और भी वैराइटी और डिज़ाइन की चॉकलेट पेश करने की योजना बना रही हैं। उनका मानना है, “चॉकलेट बनाना मुझे तनाव से मुक्त करता है और मुझे खुशी भी देता है।” उन्होने चॉकलेट के ज़रिए स्थानीय लोगों को क्रिसमस पर एक ख़ास उपहार दिया है, जो न सिर्फ़ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: असम के सोनापुर का Mayfair Spring Valley Resort: बच्चों के लिए बना ख़ास किड ज़ोन

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

चमकौर से Machhiwara तक: दशमेश पिता का तारीख़ी सफ़र

दिसंबर 1704 ईस्वी की कड़ाके की ठंड वाली पोह...

आग़ा जानी कश्मीरी: उर्दू अदब और बॉलीवुड के दरमियान एक नाम

बॉलीवुड की शुरुआती फ़िल्मों में जब भी साहित्यिक और...

धारवाड़ की कसूती कढ़ाई: हाथों की करामात, चालुक्य काल की पहचान

कर्नाटक की हरी-भरी पहाड़ियों और मैदानों के बीच बसा...

Topics

चमकौर से Machhiwara तक: दशमेश पिता का तारीख़ी सफ़र

दिसंबर 1704 ईस्वी की कड़ाके की ठंड वाली पोह...

आग़ा जानी कश्मीरी: उर्दू अदब और बॉलीवुड के दरमियान एक नाम

बॉलीवुड की शुरुआती फ़िल्मों में जब भी साहित्यिक और...

धारवाड़ की कसूती कढ़ाई: हाथों की करामात, चालुक्य काल की पहचान

कर्नाटक की हरी-भरी पहाड़ियों और मैदानों के बीच बसा...

जुरअत क़लंदर बख़्श: लखनवी शायरी के एक नए रंग का शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में जुरअत का नाम एक...

Related Articles

Popular Categories