Saturday, March 7, 2026
34.7 C
Delhi

सिर्फ़ भारत ही नहीं, इन देशों में भी मनाई गई दीपावली

दीपावली खुशियों का त्योहार, रौशनी का त्योहार, बुराई पर अच्छाई का त्योहार जिसे ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में लोग धूमधाम से मनाते है। इस साल भी दीपावली को अलग अलग जगहों में धूमधाम से मनाया गया। नेपाल में रौशनी के त्यौहार को देश में ‘तिहार’ नाम से जाना जाता है। तिहाड़ नेपाल में सबसे बड़ा उत्सव है। इस दिन लोग न केवल देवताओं की पूजा करते हैं बल्कि जानवरों की भी पूजा करते हैं। कुकुर तिहार, जिसे “कुत्तों का दिन” भी कहा जाता है, नेपाल में एक राष्ट्रीय अवकाश है जो पांच दिवसीय दिवाली समारोह के दूसरे दिन मनाया जाता है।

मलेशिया का छोटा सा द्वीप फिजी, भारत की तरह ही दिवाली मनाता है। वहां बड़ी संख्या में हिंदू आबादी रहती है, इसलिए दिवाली को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। लोग पार्टियां आयोजित करके और उपहारों का आदान-प्रदान करके त्योहार मनाते हैं।

श्रीलंका में दिवाली भारत की तरह ही मनाई जाती है। श्रीलंकाई हिंदू तमिल महाकाव्य रामायण से जुड़ा पांच दिवसीय त्योहार मनाते हैं। उत्सव में तेल के दीपक जलाना, पटाखे फोड़ना और दोस्तों और परिवार के साथ मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान करना शामिल है। श्रीलंका भी दिवाली बहुत उत्साह से मनाता है और ये देश के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। चूंकि ये त्यौहार विशेष महत्व रखता है, इसलिए इस दिन को नेशनल हॉलिडे रखा जाता है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: ‘तहकीक-ए-हिंद’: उज़्बेकिस्तान में जन्मे अल-बीरूनी का हिंदुस्तान की सरज़मीं से ख़ास रिश्ता

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

कालीन कारोबारी की बेटी इरफ़ा शम्स अंसारी ने UPSC में AIR 24 हासिल कर रचा इतिहास

कभी-कभी छोटे कस्बों और गांवों से ऐसी कहानियां निकलती...

क़ुर्रतुलऐन हैदर: उर्दू अदब में ऐनी आपा का मुक़ाम और उर्दू फिक्शन की बेमिसाल आवाज़

कभी-कभी अदब की दुनिया में ऐसी शख़्सियतें जन्म लेती...

कैफ़ अहमद सिद्दीकी: मास्टर साहब बच्चों के दिल के शायर और समाज का आईना

कभी-कभी बड़े शहरों की चकाचौंध से दूर, छोटे कस्बों...

Topics

कैफ़ अहमद सिद्दीकी: मास्टर साहब बच्चों के दिल के शायर और समाज का आईना

कभी-कभी बड़े शहरों की चकाचौंध से दूर, छोटे कस्बों...

ज़ायके का सफ़रनामा: दम पुख़्त से दिल की बात, पुरानी रसोई का नया ज़माना

दम पुख़्त: इंडियन फूड लवर्स अब सिर्फ विदेशी व्यंजनों (Exotic recipes) का स्वाद नहीं लेना चाहते, बल्कि अपनी पुरानी रसोई की ओर लौटने लगे हैं। 'रूट्स की तरफ वापसी' (Return to the roots) का ये ट्रेंड न सिर्फ खाने के स्वाद को बदल रहा है, बल्कि हमारी सेहत को भी नया आयाम दे रहा है।

Related Articles

Popular Categories