Saturday, October 3, 2026
25 C
Delhi

जामिया मिल्लिया इस्लामिया मना रहा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया। पखवाड़ा के दौरान परिसर के अंदर, बाहर स्वच्छता और प्लास्टिक फ्री जिंदगी के बारे में लोगों को जागरूक किया।

स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर एक प्रेस कॉफ्रेंस भी आयोजित की गई। जिसे स्वच्छता ही सेवा अभियान के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिरजुद्दीन अहमद और सह-नोडल अधिकारी डॉ आबिद हुसैन और यूनिवर्स्टी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ अहमद अज़ीम ने संबोधित किया।

पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए परिसर और आस-पास के इलाकों में कई सफाई अभियान जैसी एक्टिविटी की गई। जिसमें कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद शकील, शिक्षक, कर्मचारी, निवासियों और छात्रों ने पार्टिसिपेट किया।

विश्वविद्यालय के भवन और निर्माण विभाग ने शौचालयों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम करवाया। जामिया स्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय हस्तियों जैसे कि एमसीडी पार्षदों और अलशिफा अस्पताल के निदेशक को स्वच्छता और सफाई के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए शामिल किया गया।

परिसर और आस-पास के इलाकों में स्वच्छता रैलियां निकाली गईं। इसके अलावा स्वच्छता थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागने का अभियान, स्वच्छता थीम पर नुक्कड़ नाटक भी किए गए। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्याल एक अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मना रहा है। जिसका विषय है स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता है। 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छता मेला भी आयोजित किया जाएगा।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Green Man of U.P: प्रदीप डाहलिया मुफ़्त में देते हैं पौधे, लेकिन पूरी करनी होती है ये शर्त

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

पंडित हरिचंद अख़्तर: हंसी में छुपी गहरी बात कहने वाला शायर

कुछ शायर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग एक ही...

Topics

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Puneri Pagri: पुणे की सक़ाफ़त, मराठा की शान और GI टैग वाली अनोखी विरासत 

महाराष्ट्र की धरती, जहां वीरों की गाथाएं जन्म लेती...

जिसकी थाप पर झूमता है झारखंड, उस ‘Mandar’ को मिला GI Tag

झारखंड की मिट्टी में सिर्फ़ जंगल और पहाड़ नहीं,...

Related Articles

Popular Categories