Monday, November 16, 2026
27 C
Delhi

Teachers’ Day Special: पेंशन का हर रुपया शिक्षा के नाम-Chandrashekhar Kumar की प्रेरणादायक कहानी

शाम के 4 बजते ही मुज़फ़्फ़रपुर की एक गली में हलचल शुरू हो जाती है। मज़दूर परिवारों के छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में कॉपी और पेन लिए दौड़ते-भागते एक कमरे की ओर आते हैं। उनके चेहरों पर पढ़ाई का जोश और आंखों में सपनों की चमक होती हैं। ये कोई महंगा स्कूल नहीं, बल्कि “सावित्रीबाई फुले शिक्षण केंद्र” है। यहां बच्चों से फीस नहीं ली जाती, यहां उन्हें सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला दिया जाता है। इस केंद्र के पीछे हैं –Chandrashekhar Kumar, जो अपनी पेंशन का हर रुपया इन बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं।

आराम नहीं, सेवा की राह चुनी

रिटायरमेंट के बाद जहां लोग चैन और परिवार के साथ वक़्त बिताने की सोचते हैं, वहीं Chandrashekhar Kumar ने कुछ और ठाना। चंद्रशेखर कुमार, Tirhut Divisional Commissioner’s office से ब्रांच ऑफिसर रिटायर्ड हुए। उन्होंने आराम करने के बजाय एक ऐसा काम शुरू किया, जो आज सैकड़ों गरीब बच्चों के ज़िंदगी में रोशनी भर रहा है।

साल 2022 में उन्होंने अपने रिटायर्ड दोस्त और बैंकर महेश्वर प्रसाद सिंह के साथ मिलकर ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षण केंद्र’ (Savitribai Phule Education Centre) की स्थापना की। भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर इसकी शुरुआत हुई। आज ये केंद्र मजदूर वर्ग के बच्चों की उम्मीद बन चुका है।

कैसे आया यह विचार?

Chandrashekhar Kumar बताते हैं, कि नौकरी के दौरान उन्होंने कई यूनिवर्सिटीस में महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लेकिन मन में हमेशा एक सवाल उठता था कि अगर हम इन महान लोगों के विचारों और उनकी शिक्षा को समाज के सबसे ज़रूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंचा पाएं, तो सिर्फ़ उनकी जयंती मनाने का क्या मतलब? इसी सोच ने उनकी ज़िंदगी की दिशा बदल दी। 10 मार्च 2022 को उन्होंने ठान लिया कि वो गरीब और मजदूर वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देंगे।

मुश्किल शुरुआत

शुरुआत आसान नहीं थी। पहले दिन सिर्फ़ 10 बच्चे आए। बहुत से अभिभावक बेटियों को पढ़ाने के खिलाफ थे। लेकिन Chandrashekhar Kumar और उनकी टीम घर-घर गए, समझाया कि शिक्षा से बच्चों का भविष्य बदल सकता है। धीरे-धीरे भरोसा बना और बच्चों की संख्या बढ़ने लगी।

एक महीने में ही 35 बच्चे जुड़ गए। आज तक 250 से ज्यादा बच्चे यहां पढ़ चुके हैं। फिलहाल करीब 50 बच्चे रोज़ आते हैं और ख़ास बात ये है कि इनमें ज़्यादातर लड़कियां हैं।
Chandrashekhar Kumar कहते हैं कि, “अक्सर बेटियों की पढ़ाई को उतनी अहमियत नहीं देते। हमने इस सोच को बदला और लड़कियों को शिक्षा से जोड़ा।” उनकी ये पहल बताती है कि बदलाव सोच से शुरू होता है।”

पेंशन से चलता है पूरा खर्च

‘सावित्रीबाई फुले शिक्षण केंद्र’ पूरी तरह गैर-लाभकारी (non profitable) है। बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाती। न ही उन पर किसी तरह का दबाव डाला जाता है। शाम को 4:30 बजे से 7 बजे तक चलने वाली इन क्लासिस में बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन जैसी सारी सामग्री बिल्कुल मुफ़्त दी जाती है।

केंद्र का ज़्यादातर खर्च Chandrashekhar Kumar अपनी पेंशन से उठाते हैं। एक टीचर को वो अपनी पेंशन से 2000 रुपये सैलेरी भी देते हैं। वहीं दूसरे टीचर की सैलरी आरपीएस निदेशक राकेश कुमार साहू देते हैं। चार और शिक्षक यहां पढ़ाते हैं, जिनमें एक उनके रिटायर्ड दोस्त भी शामिल हैं। ख़ास बात ये है कि ये सभी शिक्षक बच्चों को सिर्फ़ सेवा भाव से पढ़ाते हैं।

बच्चों की मुस्कान ही असली इनाम

आज इस केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे सिर्फ़ किताबों की दुनिया तक सीमित नहीं हैं। यहां उन्हें आत्मविश्वास, डिसीप्लेन और सपनों को पंख लगाने की प्रेरणा भी मिलती है। कई बच्चे पहली बार कॉपी और पेन छूकर खुश हो उठते हैं। यही मुस्कान चंद्रशेखर और उनकी टीम के लिए सबसे बड़ा इनाम है।

Chandrashekhar Kumar की ये पहल साबित करती है कि समाज की असली सेवा केवल बड़े दान से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी कोशिशों से भी की जा सकती है। उन्होंने जो ज़िम्मेदारी उठाई है, वह सिर्फ़ शिक्षा नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की नींव है।

ये भी पढ़ें: 14 की उम्र में समाज ने ठुकराया: Sumi Das के MoitriSanjog Gurukul में बच्चों को मिलती है मुफ़्त शिक्षा

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

Nausheen Khan
Nausheen Khan
नौशीन ख़ान DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता और वीडियो प्रोडक्शन में चार साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल IGNOU से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में एम.ए. कर रही हैं। वह पहले Newslaundry Hindi में इंटर्न और Newsreel Asia में ट्रेनी रह चुकी हैं। उनकी दिलचस्पी फीचर स्टोरीज़, महिलाओं से जुड़े मुद्दों, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों, मनोरंजन ख़बरों, एंकरिंग और वॉइस ओवर में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अनवर मसूद: हंसी के अंदाज़ में ज़िंदगी की तल्ख़ सच्चाइयां बयां करने वाले शायर

अनवर मसूद पाकिस्तान के मशहूर शायर, शिक्षक और साहित्यकार...

ठेकुआ: छठ पूजा का पवित्र प्रसाद, जो सिर्फ़ मिठाई नहीं, एहसास है

छठ पूजा की पहचान सिर्फ़ सूर्य उपासना नहीं, बल्कि...

इफ़्तिख़ार नसीम : उर्दू शायरी में मोहब्बत और अपनी पहचान की आवाज़

इफ़्तिख़ार नसीम ‘इफ़्ती’ उर्दू, पंजाबी और अंग्रेज़ी के मशहूर...

रज़ा अली आबिदी: अपनी आवाज़ से इतिहास और तहज़ीब को ज़िंदा करने वाले पत्रकार

उर्दू पत्रकारिता और रेडियो प्रसारण की दुनिया में रज़ा...

Topics

अनवर मसूद: हंसी के अंदाज़ में ज़िंदगी की तल्ख़ सच्चाइयां बयां करने वाले शायर

अनवर मसूद पाकिस्तान के मशहूर शायर, शिक्षक और साहित्यकार...

ठेकुआ: छठ पूजा का पवित्र प्रसाद, जो सिर्फ़ मिठाई नहीं, एहसास है

छठ पूजा की पहचान सिर्फ़ सूर्य उपासना नहीं, बल्कि...

इफ़्तिख़ार नसीम : उर्दू शायरी में मोहब्बत और अपनी पहचान की आवाज़

इफ़्तिख़ार नसीम ‘इफ़्ती’ उर्दू, पंजाबी और अंग्रेज़ी के मशहूर...

रज़ा अली आबिदी: अपनी आवाज़ से इतिहास और तहज़ीब को ज़िंदा करने वाले पत्रकार

उर्दू पत्रकारिता और रेडियो प्रसारण की दुनिया में रज़ा...

पंजाब की बेटी Jaspreet Kaur ने पैरा पावरलिफ्टिंग में बनाई अपनी अलग पहचान!

101 किलो वजन उठाकर बनाया नेशनल रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स...

मुस्तफ़ा ज़ैदी: मोहब्बत के एहसास और ज़िंदगी की तल्ख़ियों के शायर 

उर्दू अदब की दुनिया में मुस्तफ़ा ज़ैदी का नाम...

Related Articles

Popular Categories