Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

शाहिद चाचा: क्रिकेट टीम इंडिया का एक अनोखा दीवाना

भारतीय क्रिकेट सिर्फ एक खेल ही नहीं एक जज्बात है। अक्सर क्रिकेट और खिलाड़ियों को लेकर लोगों में दीवानगी देखने को मिलती है। उनमे से कुछ ऐसे फैन होते है जो डाईहार्ट फैन के रूप में अपनी पहचान बना लेते है। इन्ही फैन्स में से एक है शाहिद चाचा, जिनका क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर जबरदस्त कनेक्शन है।

2023 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और शाहिद चाचा का जुनून

पेशे से शाहिद चाचा एक ऑटो चालक है। पिछले कई वर्ल्ड कप से कुछ ऐसा करते हुए आ रहे है, जो उन्हें जबरा फैंस की लिस्ट में खड़ा करता है। 19 नवंबर और रविवार का दिन टीवी स्क्रीन पर सबकी नज़रें टिकी थीं। हर कोई अपने अपने तरीके से टीम इंडिया की जीत की दुआ मांग रहा था। पिछले एक दशक से भी ऊपर वक़्त से किक्रेट फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इन्हीं में से एक हैं DIE HARD FAN मोहम्मद शाहिद, जिन्हें लोग प्यार से शाहिद चाचा कहते हैं। 

DNN24 से बात करते हुए शाहिद ने बताया कि मैं क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन हूं, मेरी जिंदगी में यह बहुत अहमियत रखता है और यह मेरे बचपन का शौक है। इंडिया टीम और हिंदुस्तान मेरे दिल में है। शाहिद चाचा अपने बेटे समद और बेटी रिफ़त के साथ घर में मैच देख रहे थे। चेहरे पर चौके-छक्का लगने की खुशी अलग ही ज़ाहिर थी। चाचा ने भारत के जीतने पर बाक़ायदा एक दिन की फ्री राइड देने का वादा भी किया था और उसे अपने ऑटो पर भी लिखवाया था। चाचा को इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार था। आंखें टकटकी लगाए टीवी पर थीं और जब नतीजा आया तो आखें नम ज़रूर थीं, बेटी भी अपने जज़्बातों को नहीं रोक पाईं पर कहते हैं न एक सच्चे फैन का विश्वास कभी डगमगाता नहीं है। इसी उम्मीद के साथ शाहिद चाचा ने खुद को संभाला।

शाहिद चाचा
“शाहिद चाचा” ऑटो चालक, मोहम्मद शाहिद खान परिवार के साथ मैच देखते हुए (Photo: DNN24)

टीम इंडिया के हारने के बाद शाहिद ने कहा “क्या कह सकते है मेरा कुछ भी बोलने का मन नहीं कर रहा है मैं नहीं जानता कि अगला वर्ल्ड कप मैं देख पाऊंगा या नहीं कुछ पता नहीं, मेरी बच्ची को विराट कोहली का खेल बहुत पसंद है टीम इंडिया हारने के बाद उसके आंसू नहीं रूक पा रहे है, खेल तो खेल होता है हार जीत लगी रहती है और किसी एक की ही जीत होती है। ऑस्ट्रेलिया ने आज अच्छा खेला और वह जीत गई। आने वाले वक्त में जिंदगी रही तो मैं इसी तरह सेवा करूंगा और टीम इंडिया को मेरी तरफ से सलाम।”

ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही शुरू हुआ था भारतीय टीम का बेहतरीन सफ़र

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विश्व कप 2023 के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर छह विकेटों से आसान जीत हासिल की। भारतीय टीम 2011 के बाद एक बार फिर कप जीतने में असमर्थ रही, लेकिन फिर भी रोहित शर्मा की इस टीम ने फ़ाइनल तक अपने सफर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स तोड़े और कुछ ऐसे नए मुकाम हासिल किए, जिनकी उन्हें बरसों से तलाश थी। इस वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही भारतीय टीम नें जीत का बेहतरीन सफ़र शुरू किया, जो फाइनल में जाकर ऑस्ट्रेलिया के हाथों ही टूटा। इस दौरान भारतीय टीम ने 10 लगातार जीतें हासिल की, जो भारत का किसी भी एक आईसीसी वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा लगातार जीत का नया रिकार्ड रहा।

कैसे शुरू की लोगों को फ्री ऑटो सेवा देना 

करीब 22 साल से ऑटो चला रहे शाहिद चाचा की रोजी रोटी का ज़रिया उनका किराये का ऑटो ही है। कहते हैं न इंसान का कद देखना है तो उसे पैसों से नहीं बल्कि दिल से तोलो और शाहिद चाचा के दिल में हिंदुस्तान बसता है। टीम इंडिया और वर्ल्ड कप से जुड़ी उनकी मुराद की कहानी शुरू हुई 2011 से। शाहिद चाचा ने बताया कि “सन 1993 से मैंने क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सुना था। 2007 में जब महेंद्र सिंह धोनी आए थे और T20 World Cup जीता था उसके बाद World Cup आ नहीं रहा था। तब मैंने सोचा कि मैं अपनी तरफ से कुछ ऐसा करूं कि 2011 में World Cup आ जाए। उस समय मैंने अपने ऑटो पर लिखवाया ‘भारत को World Cup जीतने पर 1 दिन की फ्री सेवा।’ तब मैने सुबह 8 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक लोगों को फ्री सेवा दी थी। मैने किसी को मना नहीं किया था। और लोगों को दरियगंज से बदरपुर बॉर्डर तक लेकर गया था।” शाहिद चाचा ने सचिन की 100 सेंचरी पर भी 1 दिन की सेवा फ्री और गिफ्ट बांटे थे। उन्होंने बताया कि उनसे जितना हो सका उन्होंने किया। उन्होंने लोगों को गिफ्ट में हाथ की घड़ी और चाबी के झल्ले बांटे थे।  

शाहिद चाचा
“शाहिद चाचा” मोहम्मद शाहिद खान, क्रिकेट टीम इंडिया का एक अनोखा दीवाना (Photo: DNN24)

इसे आप एक फैन का विश्वास कह लें या कुछ भी। सचिन Tendulkar की सौंवीं Century हो या 2007 का T20 World Cup, शाहिद चाचा की दीवानगी हटकर रही है। घर की बेटियां भी अपने वालिद की तरह क्रिकेट की शौकीन हैं। शाहिद चाचा का सपना है कि वो अपनी बेटियों को एक बार Stadium में मैच दिखाने ले जाना चाहता हैं।

शाहिद कहते है कि घर में मैं अकेला कमाने वाला हूं। खर्चे पूरे नहीं हो पाते और स्टेडियम का टिकट महंगा है उन्हें कैसे लेकर जाऊं। मैं बस उनसे यही कहता है कि इंशाहअल्लाह एक दिन हम जरूर जाएगे। ये थी एक फैन की कहानी, उसके भरोसे की कहानी, जिसके दिल में टीम इंडिया बसती है। अब शाहिद चाचा को 2024 T20 World Cup का इंतज़ार है इस उम्मीद के साथ कि ये वर्ल्ड कप होगा हमारा।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद आशिक और मर्लिन: एक अनोखी कहानी जिसने बदल दिया शिक्षा का परिपेक्ष्य

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories