Saturday, October 3, 2026
26 C
Delhi

Bobbili Veena: जिसकी झंकार में बसती है दक्षिण भारत की रूह

दक्षिण भारत की धरती कर्नाटक संगीत के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के लोगों के दिलों में संगीत ऐसे बसता है, जैसे मंदिर में दीपक की लौ। स्वर, श्रुति, राग और ताल का जो पैमाना यहां के संगीत में है, वो सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता है और आंध्र प्रदेश के बोब्बिली शहर में मिलती है एक ऐसी अनमोल चीज़, जिसका नाम है बोब्बिली वीणा। संगीत की दुनिया में ये एक ऐसा साज़ है जो सुरों का दरबार सजाता है। ये वही वीणा है, जिसे मां सरस्वती—विद्या और ज्ञान की देवी का साज़ कहा जाता है।

Image-Social Media

इतिहास के पन्नों में दर्ज एक अनोखी विरासत

बोब्बिली वीणा की गूंज सदियों से संगीत के रसिकों के दिलों को छूती आ रही है। ये सिर्फ़ एक साज़ नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और धर्म का एक अहम हिस्सा है। इसकी जड़ें 16वीं सदी तक जाती हैं, जब बोब्बिली समस्तानम का राज था। कहा जाता है कि आज के कारीगरों के पुरखे 1757 में विजयनगरम से आकर बोब्बिली में बस गए। पहले यहां वीणा नहीं बनती थी, बल्कि राजा इसे बाहर से मंगवाते थे। बाद में जब यहां बनने लगी, तो सिर्फ़ राजाओं के मनोरंजन के लिए ही बजाई जाती थी।

भारत में वीणा की चार मुख्य किस्में हैं, रुद्र वीणा, सरस्वती वीणा, विचित्र वीणा और चित्रवीणा। बोब्बिली में बनने वाली सरस्वती वीणा ही बोब्बिली वीणा कहलाती है।

Image-Social Media

कारीगरी की मिसाल

बोब्बिली वीणा (Bobbili Veena)  हाथ से बनाई जाती है। अक्सर कटहल की लकड़ी के एक ही टुकड़े से। इसमें बारीक नक्काशी और अट्रेक्टिव डिज़ाइन की जाती है। सही लकड़ी चुनने से लेकर आख़िरी रंग-रोगन तक, ये काम बेहद मेहनत का है। लेकिन नतीजा होता है एक लाजवाब कलात्मक और संगीतमय शाहकार।

Image-Social Media

इसकी बनावट बेमिसाल है। चमकदार लकड़ी को एक ही लट्ठे से एकंडी के रूप में बनाया जाता है, या फिर कमलम, नेमली या स्वर्ण मंडल के आकार में तराशा जाता है। इसका मेन गोल हिस्सा यानी कुंडा फूलों की नक्काशी से सजा होता है। दंडी यानी फ्रेट बोर्ड पर 24 पीतल के फ्रेट मोम और कोयले में जड़े होते हैं। नीचे की तरफ़ खोखले कद्दू से बना तुंबा लगा होता है। दंडी का आख़िरी हिस्सा शेर, मोर या कमल की नक्काशी में ढलता है। इसे ‘याली’ कहते हैं। आजकल कारीगर छोटी वीणाएं भी बनाते हैं, जो सजावट या तोहफ़े के तौर पर इस्तेमाल होती हैं।

Image-Social Media

सुरों का जादू

बोब्बिली वीणा की सबसे ख़ास बात है इसकी मधुर गूंज। ये साज़ नरम लेकिन दिलकश आवाज़ पैदा करता है, जिससे कलाकार अपनी काबिलियत दिखाते हैं और श्रोताओं को सम्मोहित कर देते हैं। कर्नाटक संगीत के हर उस्ताद और रसिक के लिए यह वीणा इज़्ज़त की चीज़ है।

ये भी पढ़ें-ज़रदोज़ी: जब सुनहरे तारों की कढ़ाई ने लखनऊ की तहज़ीब को लाफानी कर दिया!

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

पंडित हरिचंद अख़्तर: हंसी में छुपी गहरी बात कहने वाला शायर

कुछ शायर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग एक ही...

Topics

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Puneri Pagri: पुणे की सक़ाफ़त, मराठा की शान और GI टैग वाली अनोखी विरासत 

महाराष्ट्र की धरती, जहां वीरों की गाथाएं जन्म लेती...

जिसकी थाप पर झूमता है झारखंड, उस ‘Mandar’ को मिला GI Tag

झारखंड की मिट्टी में सिर्फ़ जंगल और पहाड़ नहीं,...

Related Articles

Popular Categories