Sunday, October 4, 2026
34.3 C
Delhi

बिहार: SDM बनी ज़ेबा अर्शी अब बनना चाहती हैं IAS

बिहार में प्रतियोगिता परीक्षाओं (BPSC) में अब लड़कियां अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इस बीच बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली ज़ेबा अर्शी (Zeba Arshi) ने BPSC 67वां बैच की परीक्षा में 66वीं रैक हासिल की है और अब वो SDM बनने जा रही है। 

ज़ेबा अर्शी की इस सफलता से ना सिर्फ उनका परिवार खुश है बल्कि पूरे इलाके में त्यौहार जैसा माहौल है। ज़ेबा की मां ने आवाज द वॉयस को बताया कि “मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। गरीबी में की गई मेहनत का फल आज बेटी ने दिया है।” ज़ेबा के पिता एक प्राइवेट टीचर है और उनकी मां तालीमी मरकज में पढ़ाती है। परिवार का गुजारा कसी तरह चलता है। उन्होंने आर्थिक परेशानियों को झेलते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।

गांव की वजह से कम सुविधा मिलती थी। उसके बाद भी वो इंटरनेट की वजह से सब उपलब्ध कर लेती थी। ज़ेबा की मां का कहना है कि मेरी बेटी ने BPSC निकाला है। अब वो आगे UPSC की भी तैयारी करे। यह परिवार भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड स्थित भागलपुर मोहल्ला का निवासी है।

ज़ेबा अर्शी के माता-पिता ने इस कामयाबी के पीछे बेटी की लगन और उसके पढ़ाई के कठिन प्रयास को मान रहे हैं। ज़ेबा ने पीरो के पुष्पा उच्च विद्यालय से 2013 में मैट्रिक की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी। वहीं महात्मा गांधी डिग्री कालेज से बीए पास किया। इसके बाद घर से ही बीपीएससी परीक्षा की तैयारी की और तीसरी बार में परीक्षा पास कर परिवार समेत पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: ‘तहकीक-ए-हिंद’: उज़्बेकिस्तान में जन्मे अल-बीरूनी का हिंदुस्तान की सरज़मीं से ख़ास रिश्ता

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

पंडित हरिचंद अख़्तर: हंसी में छुपी गहरी बात कहने वाला शायर

कुछ शायर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग एक ही...

Topics

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Puneri Pagri: पुणे की सक़ाफ़त, मराठा की शान और GI टैग वाली अनोखी विरासत 

महाराष्ट्र की धरती, जहां वीरों की गाथाएं जन्म लेती...

Related Articles

Popular Categories