Saturday, November 21, 2026
17 C
Delhi

पिता के वादे को बेटों ने रखा बरकरार, मंदिर के लिए दान की लाखों की ज़मीन

बिहार के किशनगंज में हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। बिहार के किशानगंज में 70 फ़ीसदी मुस्लिम आबादी वाले इलाके में एक मुस्लिम परिवार ने खुशी-खुशी मंदिर के लिए लाखों की ज़मीन दान कर दी और ये नेक काम रमज़ान के मुक़द्दस महिने में किया। असल में दो मुस्लिम भाइयों ने मंदिर के लिए अपनी करीब 25 लाख रूपये की ज़मीन दान की। फैज़ अहमद और फज़ल अहमद ने एक कट्ठा यानी करीब 4 डिसमिल  ज़मीन दान  कर गंगा जमुनी तहज़ीब की अनोखी मिसाल पेश की।

मंदिर के लिए दान कर दी ज़मीन

फैज़ और फज़ल अहमद के पिता जेड अहमद ने मोहल्ले वासियों को मंदिर बनाने के लिए ज़मीन दान में देने की बात कही थी। लेकिन, कुछ वक़्त पहले फैज़ के वालिद का इंतेकाल हो गया। इसके बाद मोहल्ले वासियों ने जब इस बात की जानकारी उनकी पत्नी और बेटों को दी तो वे भी उनके वादे को पूरा करने से पीछे नहीं हटे। बेटों ने पिता के वादे को बरकरार रखा। किशनगंज के टाउन थाना इलाके के रूईधासा स्थित वाजपेई कॉलोनी में हनुमान मंदिर बनाने के लिए आधारशिला रखी गई, साथ ही झंडा फहराया गया। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। इस तरह फैज़ और फज़ल अहमद ने अपने पिता की आख़िरी ख़्वाहिश को पूरा किया।

पिता की आख़िरी ख़्वाहिश पूरी की

फैज़ ने DNN24 से बात करते हुए कहा कि पिताजी की यही आख़िरी ख़्वाहिश थी। सभी मज़हब के लोग मिलझुल कर रहे और ज़रूरत के वक़्त एक दूसरे के काम आ सके। इंसानियत से बड़ा कोई मज़हब नहीं होता है। फैज़ के भाई फज़ल अहमद ने कहा कि इस कॉलोनी में एक भी मंदिर नहीं था और अब मंदिर बनने से सभी लोगों को इसका फ़ायदा होगा। इस मौके पर मौजूद मकामी और रिहायशी लोगों ने दोनों भाईयों की भरपूर तारीफ़ की। मुस्लिम भाइयों ने ज़मीन दान कर हिंदू-मुस्लिम भाईचारा का पैगाम दिया है। वहीं, इस इलाके में उनकी इस पहल से लोग उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं। ये जो नेक काम किया है वो वाकई काबिल-ए-तारीफ़ है।

Mohd Saboor Ali
Mohd Saboor Alihttps://hindi.dnn24.com/
मोहम्मद सबूर अली DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग और वीडियो प्रोडक्शन में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे शिक्षा, सफलता की कहानियों, पॉडकास्ट और उर्दू शायरी से जुड़ी ख़बरों को कवर करते हैं। पहले वे ‘Khel Cafe’ और ‘Jandarshan News’ के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में एमए की पढ़ाई पूरी की और साल 2026 में Exchange4Media की ओर से उन्हें Urdu Journalism Award से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

इतिहास का मेहमान बनिए: इस बार 19-25 नवंबर World Heritage Week में टिकट नहीं,सिर्फ़ इश्क़ चलेगा

हिंदुस्तान की सरज़मीं जब अपनी विरासत का जाम पेश...

धागों में बुनी मिजोरम की कहानी, जानिए क्या है Puanchei की ख़ासियत?

भारत के उत्तर-पूर्व में बसा मिजोरम अपनी ख़ूबसूरत पहाड़ियों,...

‘Guru Ka Lahore’: इतिहास, धार्मिक अहमियत और देखने लायक जगहें

सिख इतिहास कई अनोखी, रूहानी और ऐतिहासिक घटनाओं से...

सरपेच से सरताज तक: Cartier का ‘Tiger Eye’ और नवानगर के महाराजा की शान

जब बात शाही ज़ेवरात की होती है, तो ज़हन...

Topics

धागों में बुनी मिजोरम की कहानी, जानिए क्या है Puanchei की ख़ासियत?

भारत के उत्तर-पूर्व में बसा मिजोरम अपनी ख़ूबसूरत पहाड़ियों,...

‘Guru Ka Lahore’: इतिहास, धार्मिक अहमियत और देखने लायक जगहें

सिख इतिहास कई अनोखी, रूहानी और ऐतिहासिक घटनाओं से...

कुंवर नारायण: संवेदना, मानवीयता और जीवन के गहरे सवालों के कवि

हिंदी साहित्य में कुंवर नारायण का नाम उन प्रमुख...

दुष्यंत कुमार: वो कवि, जिसने ग़ज़ल को आम आदमी की आवाज़ बनाया

हिंदी साहित्य में दुष्यंत कुमार का नाम उन शायरों...

Related Articles

Popular Categories