Wednesday, April 1, 2026
20.1 C
Delhi

थाला से लेकर रिंकू तक! BGMI ने IPL संग रचा इतिहास, अब Gaming में भी दिखेगा Cricket का जलवा

इमेजिन, आप BGMI में दुश्मन पर फायरिंग कर रहे हैं और अचानक आपकी गाड़ी पर CSK का पीला रंग चमकने लगे या KKR का पर्पल कलर दुश्मनों को डराने लगे। ये सपना अब हकीकत बन गया है। Krafton India ने IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत से पहले BGMI के 4.3 अपडेट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ ऐतिहासिक गठजोड़ किया है।

ये पार्टनरशिप सिर्फ एक गेम अपडेट नहीं, बल्कि cricket और Gaming Culture का वो संगम है जिसका भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। BGMI अब सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि क्रिकेट फैन्स का नया ‘Adda’ बन गया है।

BGMI क्या है?

BGMI यानी Battlegrounds Mobile India, एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है । इसे दक्षिण कोरिया की कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने डेवलप किया है। ये गेम ख़ा ख़ासतौर पर भारतीय दर्शकों के लिए बनाया गया है और ये सिर्फ भारत में ही उपलब्ध है ।

गेम का तरीका काफी रोमांचक है। एक मैच में अधिकतम 100 खिलाड़ी एक बड़े मैप पर उतरते हैं और आखिरी खिलाड़ी या टीम बचने की कोशिश करती है। हर मैच करीब 30 मिनट का होता है। खिलाड़ी अकेले (Solo), दोस्तों के साथ (Duo) या चार लोगों की टीम (Squad) बनाकर खेल सकते हैं।

BGMI कैसे बना? पूरी कहानी

1. PUBG पर बैन (सितंबर 2020)

BGMI की कहानी तब शुरू होती है जब भारत सरकार ने 2 सितंबर 2020 को PUBG मोबाइल पर बैन लगा दिया। ये प्रतिबंध 117 चीनी ऐप्स के साथ लगाया गया था, जिसमें डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर चिंताएं थीं। सरकार ने आईटी एक्ट 69A के तहत यह कदम उठाया था।

ये झटका उन लाखों भारतीय गेमर्स के लिए बड़ा था जो PUBG खेलते थे। लेकिन यह ख़त्म नहीं था।

2. नई शुरुआत की तैयारी (नवंबर 2020)

बैन के कुछ महीनों बाद ही ख़बर आने लगी कि PUBG को नए रूप में वापस लाया जाएगा। नवंबर 2020 में क्राफ्टन ने भारत में “PUBG India Private Limited” नाम से कंपनी रजिस्टर कराई। यह भारत में गेम वापस लाने की तैयारी थी।

3. BGMI का जन्म (मई-जुलाई 2021)

मई 2021 में क्राफ्टन ने आधिकारिक तौर पर Battlegrounds Mobile India लॉन्च करने का ऐलान किया। ये PUBG का नया अवतार नहीं था। कंपनी ने साफ कहा कि ये “पूरी तरह से भारत के लिए तैयार किया गया गेम” है।

4. भारत के लिए ख़ास फीचर्स

BGMI को भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया। इसमें कई ख़ास बातें हैं:

  • ग्रीन ब्लड इफेक्ट (खून की जगह हरा रंग) : भारतीय संवेदनशीलता को देखते हुए 
  • इंडियन थीम्ड कंटेंट : खास मैप्स, आउटफिट्स और इवेंट्स 
  • अलग इंफ्रास्ट्रक्चर : डेटा सुरक्षा के लिए अलग सर्वर व्यवस्था 

5. उतार-चढ़ाव: बैन और वापसी (2022-2023)

लॉन्च के बाद BGMI ने जबरदस्त सफलता हासिल की। जुलाई 2022 तक इसके 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके थे ।

लेकिन 28 जुलाई 2022 को फिर से झटका लगा। सरकारी आदेश के बाद Google Play Store और App Store से गेम हटा दिया गया । डेटा प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं के चलते यह कदम उठाया गया ।

करीब 10 महीने बाद, मई 2023 में खुशखबरी आई। सरकार ने ट्रायल पीरियड के लिए गेम को वापस लाने की अनुमति दी । 26-27 मई 2023 से गेम दोबारा डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया।

6. आज का BGMI

आज BGMI सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी गेमिंग कम्युनिटी है। इसमें:

  • भारी-भरकम ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट होते हैं (पुरस्कार राशि करोड़ों में) 
  • रॉयल पास और UC (अननोन कैश) जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं 
  • 6 मैप्स हैं, एरांगल, मिरामार, सैनहोक, विकेंडी, लिविक और करन 

BGMI ने कैसे रचा ये इतिहास?

BGMI यानी Battlegrounds Mobile India, दुनिया की मशहूर गेम PUBG का इंडियन वर्ज़न है। 26 मार्च 2026 को IPL सीज़न शुरू होने से ठीक पहले, क्राफ्टन इंडिया ने दो स्टेप में ये अपडेट रोलआउट किया।

  • 21 मार्च: CSK थीम लॉन्च हुई। खिलाड़ियों को ‘Thala Legacy Set’ (आउटफिट) और धांसू ‘Thala Monster Truck’ (व्हीकल स्किन) मिली ।
  • 25 मार्च: KKR थीम आई। इसमें ‘Night Dominion Set’ और शानदार ‘Eden Charge Buggy’ का तोहफा दिया गया।

क्या-क्या होगा खास?

ये सिर्फ ड्रेसिंग का खेल नहीं है। गेम के अंदर बड़े-बड़े बदलाव किए गए हैं-

  1. फोटो बूथ POIs: अब आप एरांगल और लिविक मैप पर ख़ास जगहों पर जाकर गेम के अंदर ही MS Dhoni या रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ले सकते हैं। ये फीचर पहली बार गेमिंग की दुनिया में आया है।
  2. फिल्मी अंदाज: क्राफ्टन ने दो धमाकेदार ऐड फिल्में भी बनाईं। CSK वाली फिल्म में “Whistle Podu” की गूंज है, तो KKR वाली फिल्म “Korbo, Lorbo, Jeetbo” के जोश से भरी है। ये फिल्में दिखाती हैं कि कैसे दोस्त गेम खेलते हुए क्रिकेट का जश्न मनाते हैं।
  3. क्रिकेट लीग इवेंट: गेम के अंदर एक खास इवेंट होगा जहां आप रियल IPL मैचों के नतीजे भविष्यवाणी कर सकते हैं और रिवॉर्ड जीत सकते हैं। 

क्यों उठाया ऐसा कदम?

भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक धर्म है। वहीं, BGMI के 26 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।  ये एक बड़ी रणनीति है। जब आप BGMI खोलेंगे और अपनी टीम के रंग में खेलेंगे, तो गेमिंग का मज़ा दोगुना हो जाएगा।  

नया अपडेट,नए धमाल

ये 4.3 अपडेट सिर्फ IPL तक सीमित नहीं है। इसमें “Evolving Universe” थीम, नई गाड़ियों के लिए “नाइट्रस बूस्ट” और शक्तिशाली हथियार M1 Garand भी जोड़े गए हैं। अब आप दुश्मनों पर तेजी से हमला कर सकते हैं और नई पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो देर किस बात की? अपना BGMI अपडेट करें, CSK या KKR का जोश भरें, और बैटलग्राउंड में धमाल मचाएं। ये वो मौका है जब क्रिकेट का ‘चौका’ गेमिंग की ‘चिकन डिनर’ से मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: BGMI से लेकर PM मोदी तक: Indian Female Streamers अब Video Games खेल कर बदल रही गेमिंग इंडस्ट्री की किस्मत

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़हीन शाह ‘ताजी’: सूफ़ियाना फ़िक्र, इल्म की रोशनी और शायरी की महक

उर्दू अदब और सूफ़ियाना रिवायत में कुछ नाम ऐसे...

Google Maps का ‘Ask Maps’ फीचर: अब घूमना हुआ और भी आसान, बस पूछो और चल पड़ो!

कहते हैं घूमने का मज़ा उतना मंज़िल में नहीं,...

Topics

Google Maps का ‘Ask Maps’ फीचर: अब घूमना हुआ और भी आसान, बस पूछो और चल पड़ो!

कहते हैं घूमने का मज़ा उतना मंज़िल में नहीं,...

पंजाब से बस्तर तक: दम तोड़ती हिंसक विचारधाराएं और खोता हुआ आधार

भारत के मौजूदा नक्सल-विरोधी अभियान (Anti-Naxal Operation) को सिर्फ़...

Related Articles

Popular Categories